रांची: जगन्नाथ मंदिर में तैनात गार्ड की हत्या, चोरी की आशंका, चार लोग हिरासत में

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची। राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में तैनात गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि कुछ चोर चोरी के इरादे से मंदिर परिसर में घुसे थे। इसी दौरान गार्ड बिरसा मुंडा ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस को मंदिर की एक दानपेटी से पैसे चोरी होने के संकेत भी मिले हैं, जिससे वारदात के पीछे चोरी की मंशा और मजबूत होती दिख रही है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

मंदिर के सेवक मनोज कुमार ने बताया कि पूरे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। सीसीटीवी जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर भी सामने आई है, जिसे पुलिस जांच का महत्वपूर्ण आधार मान रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की समीक्षा की।

ग्रामीणों ने खदान और स्टोन क्रशर उद्योग शुरू कराने को लेकर किया प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : ग्रामीणों ने खदान और स्टोन क्रशर उद्योग शुरू कराने को लेकर किया प्रदर्शन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। मौके पर डॉग स्क्वायड टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जो विभिन्न साक्ष्यों को जुटाने में लगी है।

फिलहाल पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। संदिग्धों से मिली जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

उल्लेखनीय है कि रांची का जगन्नाथ मंदिर शहर की आस्था, संस्कृति और पहचान का प्रमुख केंद्र माना जाता है। पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली के लिए प्रसिद्ध है, जो पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। यहां हर वर्ष भव्य रथ यात्रा का आयोजन होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

राज्य में मानसून की रफ्तार बेहद धीमी , 24 जून तक 58 प्रतिशत कम बारिश ये खबर भी पढ़े : राज्य में मानसून की रफ्तार बेहद धीमी , 24 जून तक 58 प्रतिशत कम बारिश

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर देव संस्कृति विश्व विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तराखंड 
नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी
उत्तर प्रदेश 
सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

लखनऊ। गुरुवार एलडीए में तैनात रहे अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा का स्थानांतरण शासन के बाद इसे अलीगंज काण्ड से...