झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल और टीडीपीएल की परीक्षाएं रद्द

भाजपा बोली- सीबीआई जांच के बिना सच नहीं आएगा सामने

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रांची । झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और टीडीपीएल के माध्यम से आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने इसे छात्र आंदोलन की बड़ी जीत बताते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई है। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 23 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपने दृढ़ संकल्प, एकता और संघर्ष के दम पर सरकार को झुकने के लिए मजबूर कर दिया।मरांडी ने कहा कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा का रद्द होना छात्रों की बड़ी जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो मुख्यमंत्री पहले छात्रों के आरोपों को खारिज कर रहे थे, अब वही उनकी मांग मानने को मजबूर हुए हैं।

जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग ये खबर भी पढ़े : जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए जाने से उसकी मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। मरांडी ने कहा कि जेएसएससी-सीजीएल में कथित नौकरी बिक्री के आरोपों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मित्र विनोद सिंह, जेएसएससी के तत्कालीन अधिकारियों नीरज सिन्हा, सुधीर गुप्ता, प्रशांत और मुख्यमंत्री आवास की कथित भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।उन्होंने यह भी मांग की कि जेपीएससी परीक्षाओं में कथित धांधली और उसमें मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू तथा गिरिडीह के झामुमो जिला अध्यक्ष की कथित भूमिका की भी जांच कराई जाए।मरांडी ने कहा, "परीक्षा रद्द होना केवल पहला चरण है। सीबीआई जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई ही छात्रों के संघर्ष की वास्तविक जीत होगी।"

इसी मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में हजारों छात्र 23 दिनों से आंदोलन और आमरण अनशन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों में युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनकी नौकरियों को बेचने का काम किया गया।साहू ने कहा कि छात्रों की प्रमुख मांग थी कि पिछले छह वर्षों में टीडीपीएल के माध्यम से आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द किया जाए। उन्होंने दावा किया कि छात्रों के दबाव के कारण हेमंत सोरेन सरकार को उनकी मांगें माननी पड़ीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के साथ खड़ी है और मामले की सीबीआई जांच आवश्यक है। साहू ने आरोप लगाया कि अगर जांच हुई तो कई भ्रष्ट अधिकारी और जिम्मेदार लोग जांच के दायरे में आएंगे।
इस बीच, मुख्यमंत्री द्वारा परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर बातचीत की। मीडिया के सामने हुई इस बातचीत में सोनम वांगचुक ने आंदोलनकारी छात्रों को बधाई दी।

वांगचुक ने कहा, "सभी छात्रों को बधाई। मुझे खुशी है कि आपकी मेहनत रंग लाई।" उन्होंने छात्रों के साथ-साथ सरकार और मुख्यमंत्री को भी बधाई दी।वहीं, देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि छात्रों ने सोनम वांगचुक के मार्गदर्शन और प्रेरणा से संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि भूख हड़ताल के 16वें दिन और आंदोलन के 23वें दिन सरकार ने उनकी मांगें स्वीकार कर लीं।महतो ने कहा, "यह ऐसी जीत है जिसमें किसी की हार नहीं हुई है। यह छात्रों की भी जीत है और सरकार की भी, क्योंकि सरकार भी अच्छा करना चाहती है। यह सबकी जीत है।"

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश में 19 अगस्त से...
राजस्थान 
राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 RAS और 40 IAS बदले

जयपुर। राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक...
राजस्थान 
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 RAS और 40 IAS बदले

बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून की सक्रियता के बीच मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका

असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 147 गांवों के 31918 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। नदियों का जलस्तर...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

MP में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। पूर्वी हिस्से में बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम के असर से रीवा और बालाघाट...
मध्य प्रदेश 
MP में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार भोर से हो रही बारिश एवं जलभराव के चलते बारहवीं तक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज

फिरोजाबाद, जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद ने हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया     जॉइंट्स ग्रुपकार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज