चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी की आशंका नाकाम, नौ नाबालिग बच्चों को बचाया गया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में नाबालिग बच्चों के पलायन और संभावित मानव तस्करी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है।

रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए गए संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान 9 नाबालिग बच्चों को दूसरे राज्यों में ले जाए जाने से पहले सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें 4 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़कों को गुजरात तथा लड़कियों को तमिलनाडु भेजे जाने की तैयारी थी। गुरुवार देर रात यह कार्रवाई चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में की गई।

अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), रेलवे राजकीय पुलिस (जीआरपी), महिला थाना, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) तथा कर्रा सोसाइटी फॉर रूरल एक्शन, रांची की टीम शामिल रही।

संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे बच्चों की पहचान कर पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान बच्चों के बारे में जानकारी मिलने पर टीम सक्रिय हुई और सभी को अपने संरक्षण में ले लिया।

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्हें बाहर राज्यों में काम दिलाने और बेहतर कमाई का सपना दिखाकर ले जाया जा रहा था।

अधिकारियों को आशंका है कि बच्चों को घरेलू काम, फैक्ट्री या अन्य श्रम कार्यों में लगाने की योजना हो सकती थी। समय रहते कार्रवाई होने से बच्चों को संभावित शोषण, बंधुआ मजदूरी और तस्करी के खतरे से बचा लिया गया।

रेस्क्यू के बाद बाल कल्याण समिति के निर्देश पर सभी बच्चों को सुरक्षित आश्रय गृह भेजा गया। चारों लड़कों को ‘बाल कुंज’ और पांचों बच्चियों को ‘छाया बालिका गृह’ में रखा गया है।

वहां उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है। साथ ही बच्चों के परिवारों से संपर्क कर पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन यह भी पता लगाने में जुटा है कि बच्चों को स्टेशन तक कौन लेकर आया था और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।

के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपित फरार ये खबर भी पढ़े : के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपित फरार

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में...
मध्य प्रदेश 
 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी