क्लोरीन गैस हादसे में मृतकों की संख्या बढकर हुई चार, जांच जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धनबाद। पुटकी थाना अंतर्गत मुनीडीह ओपी क्षेत्र के कैप्टिव पावर प्लांट (सीपीपी) में क्लोरीन गैस रिसाव मामले में सोमवार को एक और शव बरामद किया गया।

इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। नए मृतक की पहचान वसीम अंसारी (35) के रूप में हुई है। वसीम का शव प्लांट की बाउंड्री से करीब 20 मीटर दूर पूर्वी छोर स्थित जंगल में औंधे मुंह पाया गया।

हादसा शनिवार रात उस समय हुआ, जब करीब 15 युवक बंद पड़े प्लांट में लोहा चोरी करने घुसे थे। गैस कटर से क्लोरीन गैस से भरी लोहे की टंकी काटते ही तेजी से गैस का रिसाव होने लगा।

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका ये खबर भी पढ़े : वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

रिसाव इतना तेज था कि देखते ही देखते मौके पर अफरातफरी मच गई और कई युवक बेहोश होकर गिर पड़े। उसी रात संजय यादव (केंदुआ), आनंद ताम्रकार उर्फ़ भोंदा (केंदुआ) और अजहरुद्दीन (लोयाबाद) के शव मिले थे।

गैस का असर आधा किलोमीटर दूर तक पहुंचा। कपालघाट पंप हाउस में तैनात सीआईएसएफ के तीन जवान—दर्शन सिंह, विपिन कुमार और ज्ञान सिंह—साथ ही बीसीसीएल कर्मी पूना बाउरी और आउटसोर्स कर्मी दुनिया लाल सिंह भी बेहोश हो गए। सभी का इलाज सेंट्रल अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि प्लांट वर्षों से बंद है और परिसर में ओएनजीसी के साथ मिथेन गैस टेस्टिंग का काम चल रहा है। प्लांट की पिछली चहारदीवारी टूटी होने से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं और चोर इसी रास्ते से अंदर घुसे थे।

वहीं इस मामले में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि बंद पड़े प्लांट में चोर लोहा काटने गए थे और इसी दौरान उन्होंने गैस भरी टंकी को काट दी, जिससे क्लोरीन गैस फैल गई।

इसी जहरीली गैस की चपेट में आकर लोगों की मौत हुई और कुछ लोग बेहोश हो गए। एसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

पानीपत। पानीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-44 स्थित टोल प्लाजा पर एक कार ड्राइवर की लापरवाही से भीषण दुर्घटना हो गई।...
हरियाणा 
पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

जींद। नरवाना के दो कांवडिय़ों की हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटने के दौरान शुक्रवार काे यमुनानगर में ट्रक द्वारा टक्कर...
हरियाणा 
जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

राख के प्रदूषण पर बवाल, डंपर रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

पश्चिम बर्दवान। राख के बढ़ते प्रदूषण से परेशान स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कई राख लदे डंपरों को रोककर विरोध...
पश्चिम बंगाल 
राख के प्रदूषण पर बवाल, डंपर रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा अंतरराज्यीय...
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर