स्वर्णरेखा नदी में हजारों मछलियों की मौत, जांच की मांग, इलाके में मचा हड़कंप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जमशेदपुर। शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली स्वर्णरेखा नदी एक बार फिर चिंताजनक स्थिति में नजर आई,जब डोबो पुल के नीचे हजारों की संख्या में मृत मछलियां पाई गईं।

रविवार तड़के करीब तीन बजे मछुआरे जब नदी में मछली पकड़ने पहुंचे,तो उन्हें बिना जाल के ही मछलियां हाथ लगने लगीं,लेकिन सभी मछलियां मृत थीं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मृत मछलियां लेकर जाने लगे।

घटना की जानकारी मिलने पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि तब तक अधिकांश मछलियां लोग ले जा चुके थे और कुछ ही मृत मछलियां वहां बची थीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मछलियों का मरना गंभीर पर्यावरणीय खतरे का संकेत है।

पूर्व मंत्री की पहल से हुआ समाधान,वेयरहाउस के मजदूरों की मानी गईं  मांगें   ये खबर भी पढ़े : पूर्व मंत्री की पहल से हुआ समाधान,वेयरहाउस के मजदूरों की मानी गईं  मांगें  

सरयू राय ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत के बाद बताया कि जहां मछलियां मरी मिली हैं,उसके पास से एक सीवेज नाला गुजरता है,जो सोनारी क्षेत्र की ओर से आ रहा है।

झारखंड : कैदियों की रिहाई पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब ये खबर भी पढ़े : झारखंड : कैदियों की रिहाई पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब

उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व यहां जल शोधन के लिए कुंड बनाए गए थे,लेकिन वे अब बेकार होकर गंदगी के स्रोत बन गए हैं। इन कुंडों में जमा गंदा पानी सीधे नदी में गिर रहा है,जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है।

उन्होंने आशंका जताई कि सीवेज के साथ कोई जहरीला या दूषित पदार्थ नदी में मिल रहा है,जिसके कारण मछलियों की मौत हो रही है। नदी के आसपास बड़ी मात्रा में उगी जलकुंभी भी इस बात का संकेत है कि पानी में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ चुका है।

विधायक ने कहा कि शहर की गंदगी सीधे नदी में बहाई जा रही है,जो न सिर्फ जलीय जीवों के लिए बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनती जा रही है।

खूंटी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ाई, बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा... ये खबर भी पढ़े : खूंटी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ाई, बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा...

उन्होंने चिंता जताई कि इसी पानी का उपयोग लोग नहाने जैसे कार्यों में कर रहे हैं,जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। सरयू राय ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,टाटा स्टील और नगर निकाय से इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि जांच के बाद सच्चाई को सार्वजनिक किया जाना चाहिए,ताकि लोगों को मछलियों की मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी

लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित उस इमारत में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी

अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जारी रहेगा विशेष अभियान : उच्च शिक्षा मंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को सुरक्षित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण देने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जारी रहेगा विशेष अभियान : उच्च शिक्षा मंत्री

लखनऊ आग हादसे में निलंबित फायर अफसर ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ आग हादसे में निलंबित फायर अफसर ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

कोचिंग सेंटरों पर सख्ती, नई गाइडलाइन का पालन अनिवार्य नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों पर होगी कार्रवाई

अम्बेडकरनगर, 23 जून। जनपद के सभी कोचिंग सेंटरों को शासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के...
उत्तर प्रदेश 
कोचिंग सेंटरों पर सख्ती, नई गाइडलाइन का पालन अनिवार्य नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों पर होगी कार्रवाई

अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत दम घुटने से हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

मृतकों के शरीर पर गहरे घाव या बड़ी चोट के निशान नहीं दिखाई दिए
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 