मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को डीसी ने किया सम्मानित

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

चतरा । झारखंड शिक्षा परियोजना अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त रवि आनंद ने जिला और प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की।

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक परीक्षा-2026 में चतरा जिले से कुल 17,577 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 16,031 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। जिले का कुल सफलता प्रतिशत 91.20 प्रतिशत रहा।

वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में कला संकाय के 8,787 परीक्षार्थियों में से 8,420, वाणिज्य संकाय के 138 में से 134 और विज्ञान संकाय के 2,985 में से 2,454 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए हैं । इंटरमीडिएट कला संकाय का सफलता प्रतिशत 95.82 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय का 97 प्रतिशत और विज्ञान संकाय का 82.2 प्रतिशत रहा।

इंटरमीडिएट कला संकाय में जेबीवीबी मयूरहंड की वर्षा कुमारी ने 450 अंक (90 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। विज्ञान संकाय में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, सिमरिया की आकांक्षा कुमारी ने 481 अंक (96.2 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स सरकार ने दिया ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सेशेल्स सरकार ने सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया।प्रधानमंत्री मोदी...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स सरकार ने दिया ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता, 78 गुमशुदा मोबाइल खोजकर लौटाए

उन्नाव। आधुनिक तकनीक और पुलिस की सक्रियता के बेहतर समन्वय का उदाहरण पेश करते हुए उन्नाव पुलिस ने CEIR (सेंट्रल...
उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता, 78 गुमशुदा मोबाइल खोजकर लौटाए

भारत-सेशेल्स संपर्क बढ़ाने पर होगा काम, यूपीआई लागू कराएगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स स्टेट हाउस में राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ आधिकारिक बातचीत...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-सेशेल्स संपर्क बढ़ाने पर होगा काम, यूपीआई लागू कराएगा

असम : तिनसुकिया में आतंकी साजिश नाकाम, उल्फा (आई) से जुड़े दो और सहयोगी समेत चार गिरफ्तार

तिनसुकिया (असम)। असम पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट...
राष्ट्रीय  राज्य 
असम : तिनसुकिया में आतंकी साजिश नाकाम, उल्फा (आई) से जुड़े दो और सहयोगी समेत चार गिरफ्तार

अनशन पर बैठने से पहले सोनम वांगचुक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने से पहले राजघाट...
राष्ट्रीय  राज्य 
अनशन पर बैठने से पहले सोनम वांगचुक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

प्रशिक्षण विमान के प्रोपेलर से प्रशिक्षु पायलट के घायल होने की जांच शुरू

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई दुर्घटना की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रशिक्षण विमान के प्रोपेलर से प्रशिक्षु पायलट के घायल होने की जांच शुरू

प्रगतिशील किसान के तीन एकड़ प्रक्षेत्र में डीएसआर पद्धति से करायी गई धान की बुवाई

वाराणसी। वाराणसी में सेवापुरी विकास खण्ड में प्रगतिशील किसान हौसिला प्रसाद दुबे से रविवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने...
उत्तर प्रदेश 
प्रगतिशील किसान के तीन एकड़ प्रक्षेत्र में डीएसआर पद्धति से करायी गई धान की बुवाई

यमुना तट पर चला “जीवनधारा पौधारोपण अभियान”, पर्यावरण संरक्षण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

औरैया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
यमुना तट पर चला “जीवनधारा पौधारोपण अभियान”, पर्यावरण संरक्षण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

काशी से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, सेवादारों ने संभाली सेवा की कमान

वाराणसी। बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा शुरू होते ही धर्मनगरी काशी से सेवादारों और श्रद्धालुओं का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
काशी से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, सेवादारों ने संभाली सेवा की कमान