बड़ी कार्रवाई: ट्रक में लदा 50 बोरा डोडा जब्त, चालक और खलासी फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

खूंटी। खूंटी-गुमला जिले के सीमावर्ती क्षेत्र भालूटोली के पास रनिया पुलिस ने रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा से लदे एक ट्रक को जब्त किया। पुलिस ने ट्रक से 50 बोरा डोडा बरामद किया है।

हालांकि कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक, खलासी और डोडा खरीददार मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब चार बजे खूंटी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि भालूटोली क्षेत्र में अवैध डोडा की बड़ी खेप पहुंचाई गई है। सूचना मिलते ही तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम ने जब इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की तो संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भाग निकले। जांच के दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया डोडा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक ट्रक भी जब्त किया, जिसमें भी डोडा लदा हुआ था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डोडा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां भेजा जाना था, इसकी जांच की जा रही है। ट्रक के नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार चालक, खलासी और अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

झारखंड में डूबने से मौत रोकने की बनेगी 90-दिवसीय योजना ये खबर भी पढ़े : झारखंड में डूबने से मौत रोकने की बनेगी 90-दिवसीय योजना

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय स्ट्रॉन्ग सिस्टम ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

नई दिल्ली। बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन शुक्रवार को भारत की पदक उम्मीदें युगल मुकाबलों पर टिकी रहेंगी।...
खेल 
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शुक्रवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जहां 16 दिन पहले 200 मीटर सड़क धंसी थी, उसी के पास 700 मीटर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक

लखनऊ। वंदे मातरम के गायन को लेकर देश में चल रही राजनीतिक बहस के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, 'पद्म विभूषण' कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। गुडंबा थाना पुलिस और डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार