बैंक कर्मचारी ने पत्नी से विवाद के बाद की खुदकुशी

बैंक कर्मचारी ने पत्नी से विवाद के बाद की खुदकुशी

पूर्वी सिंहभूम। मानगो थाना क्षेत्र के गौड़ बस्ती स्थित आनंद बिहार डुप्लेक्स में बुधवार सुबह बैंक कर्मचारी अभिषेक कुमार सिन्हा ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। अभिषेक निजी बैंक में कार्यरत थे और परिवार के दो भाइयों में सबसे बड़े थे। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात अभिषेक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद उन्होंने यह कठोर कदम उठाया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की शादी अभी छह महीने पहले ही कदमा उलियान में हुई थी। उनके अचानक चले जाने से परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को खुदकुशी की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज का राशिफल : 06 जून, इनके कामकाज की व्यस्तता आज का राशिफल : 06 जून, इनके कामकाज की व्यस्तता
मेष लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक...
प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेलवे पुल राष्ट्र को करेंगे समर्पित
भगदड़ के जिम्मेदार, पुलिस आयुक्त समेत कई अधिकारी निलंबित
फर्जी बीमा करके इंश्योरेंस की रकम हड़पने वाले गिरोह के 52 आरोपित अभी तक गिरफ्तार
भारी मात्रा में अफीम बरामद, छह गिरफ्तार
बोकारो मे पुलिया के नीचे मिला युवक का शव...
अब हो जायें सावधान, आइब्रो थ्रेडिंग कराना पड़ सकता है भारी