तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक, कार सहित करीब 13 वाहनों को रौंदा, पांच की मौत, चार गंभीर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गिरिडीह। जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक,कार सहित करीब 13 वाहनों को रौंद दिया। इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

जबकि दस से अधिक घायल हुए है। इनमें चार गंभीर रूप से घायल है। घटना शुक्रवार रात की है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और निमियाघाट पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया ।

जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल की मौत धनबाद ले जाने के दौरान हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।

जिसमें चार की स्थिति गंभीर है। वहीं कुछ अन्य घायलों का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा था। इसलिए घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बगोदर की ओर से आ रही ट्रक संख्या( जेएच 02 बीएल 1853) बस पड़ाव के समीप एक बाइक को सटाते हुए तेज गति से इसरी की ओर भागने लगी।

इसी दौरान इसरी पुल से पहले ट्रक ने एक बाइक और टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी दो कार समेत कई वाहनों को रौंदते हुए ट्रक एक चहारदीवारी तोड़कर बिजली के पोल से जा टकराई।

हादसे में कुल 13 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने घटना के बाद ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों में डुमरी के नावाटांड़ निवासी कारी इरशाद (46) गिरिडीह निवासी सुजीत (37) एवं सिमरबेड़ा निवासी संतोष महतो (32) की पहचान हुई है।

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं ये खबर भी पढ़े : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं

जबकि दो अन्य मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी थी। घायलों में नावाटांड़ की रुखसार खातून,रांगामाटी निवासी सागीर इसरी की सुधा वर्मा तथा बगोदर निवासी संजय कुमार साव अन्य शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव, डुमरी के प्रभारी, एसडीएम संतोष गुप्ता एवं सीओ शशिभूषण वर्मा, सीओ ऋषिकेश मरांडी सहित थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को धेर्य बनाये रखने की अपील की है।

ग्रामीणो के मुताविक तेज रफ्तार ने ऐसा कहर बरपाया कि देखते ही देखते करीब 13 वाहन उसकी चपेट में आ गए। इस भीषण हादसे ने पल भर में हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया ।

सड़क पर पसरी चीख-पुकार और मलबे का मंजर बयां कर रहा है कि यह हादसा कितना दर्दनाक था। इधर, शनिवार को सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका से और महंगा हुआ कच्चा तेल, 101 डॉलर के पार पहुंचा बेंट क्रूड

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग और खाड़ी के देशों से क्रूड ऑयल की ग्लोबल सप्लाई बाधित...
कारोबार 
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका से और महंगा हुआ कच्चा तेल, 101 डॉलर के पार पहुंचा बेंट क्रूड

नेपाल में 200 और 500 रुपये के भारतीय नोटों के इस्तेमाल को मिली आधिकारिक मंजूरी

काठमांडू। नेपाल राष्ट्र बैंक ने 200 और 500 रुपये मूल्यवर्ग के भारतीय नोटों के वैध उपयोग की आधिकारिक अनुमति दे...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में 200 और 500 रुपये के भारतीय नोटों के इस्तेमाल को मिली आधिकारिक मंजूरी

जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मऊ। राजभर, दलित और अति पिछड़े समाज के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए सुभासपा ने समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं...
उत्तर प्रदेश 

भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

लखनऊ। गुरुवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और...
उत्तर प्रदेश 
भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

मशीनरी और पैकिंग सामग्री जब्त लखनऊ। जनस्वास्थ्य एवं मानव जीवन से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा फर्म/विक्रेताओं के खिलाफ चलाए...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

रेल यात्रियों को राहत, नई यात्री सुविधाओं से लैस होगा मानक नगर रेलवे स्टेशन

लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मानक नगर रेलवे स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास कार्य...
उत्तर प्रदेश 
रेल यात्रियों को राहत, नई यात्री सुविधाओं से लैस होगा मानक नगर रेलवे स्टेशन