रेवाड़ी में चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

इंपाउंड मोटरसाइकिल छोड़ने के बदले मांगे थे सात हजार रुपये

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार देर शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुंड चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार और एक एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से की गई, जिसमें दोनों पुलिसकर्मियों पर अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप था।

मिली जानकारी के अनुसार नांधा गांव निवासी श्रवण कुमार की मोटरसाइकिल एक मुकदमे के तहत पुलिस द्वारा इंपाउंड की गई थी। बाद में अदालत ने वाहन को सुपुर्दगी पर छोड़ने के आदेश जारी कर दिए थे।

इसके बावजूद आरोप है कि चौकी इंचार्ज योगेश कुमार और संबंधित एएसआई ने मोटरसाइकिल छोड़ने के एवज में सात हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।  शिकायतकर्ता श्रवण कुमार ने इस मांग को लेकर एसीबी से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी।

हिसार: एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 53 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद ये खबर भी पढ़े : हिसार: एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 53 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद

खास बात यह रही कि श्रवण कुमार के पास रिश्वत मांगने की फोन पर की गई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद थी, जिसने मामले को और मजबूत बना दिया। एसीबी टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद एक ट्रैप प्लान तैयार किया।

योजना के तहत गुरुवार शाम को श्रवण कुमार को रिश्वत की रकम लेकर कुंड चौकी भेजा गया। जैसे ही एएसआई ने पैसे लिए, पहले से घात लगाए एसीबी अधिकारियों ने मौके पर छापा मार दिया और दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और यदि किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अदालतें बिना वेरिफिकेशन के एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) इस्तेमाल पर जीरो टॉलरेंस की...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

सेमीकंडक्टर, क्वांटम, ग्रीन एनर्जी, रक्षा और एआई में साझेदारी को नई रफ्तार मिलेगी
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

ऋषिकेश। परमार्थ पीठाधीश्वर,स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में निःशुल्क रोगी बस सेवा का शुभारम्भ हुआ। स्वामी ने हरी झंड़ी...
उत्तराखंड 
स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर