गर्मी से राहत पाने हिमाचल पहुंचे सैलानी, शिमला-मनाली में बढ़ी भीड़, पुलिस की एडवाइजरी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। देश के मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी पर्यटन स्थलों में इस वीकेंड पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिल रही है।

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से बड़ी संख्या में लोग हिमाचल का रुख कर रहे हैं। शिमला, मनाली, कुफरी, कसौली और डलहौजी जैसे पर्यटन स्थलों पर होटल लगभग भरने लगे हैं।

शिमला में शनिवार सुबह से ही पर्यटकों का जमावड़ा देखने को मिला। शहर के माल रोड, रिज मैदान, लक्कड़ बाजार और कुफरी में दिनभर काफी चहल-पहल रही। शिमला होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि इस वीकेंड पर शिमला के होटलों में ऑक्यूपेंसी करीब 85 फीसदी तक पहुंच गई है।

हिमाचल: बड़ा फैसला, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात कर्मचारी कार्यकाल पूरा किए बिना नहीं होंगे ट्रांसफर ये खबर भी पढ़े : हिमाचल: बड़ा फैसला, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात कर्मचारी कार्यकाल पूरा किए बिना नहीं होंगे ट्रांसफर

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों के लिए भी एडवांस बुकिंग लगातार मिल रही है। उनका कहना है कि मौसम सुहावना होने और मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने से पर्यटक बड़ी संख्या में शिमला पहुंच रहे हैं।

शिमला और मनाली में शुक्रवार को हुई हल्की बारिश के बाद मौसम और भी खुशनुमा हो गया है। दोनों जगहों पर अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जिससे सैलानियों को गर्मी से राहत मिल रही है।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या का असर यातायात पर भी साफ दिखाई दे रहा है। शिमला पुलिस के मुताबिक कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर शिमला के प्रवेश द्वार शोघी बैरियर से शहर में आने वाले वाहनों की संख्या में इस वीकेंड काफी बढ़ोतरी हुई है। हाईवे पर शहर के आसपास कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। शहर के अधिकतर पार्किंग स्थल दोपहर तक भर गए।

भीड़ को देखते हुए शिमला पुलिस ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए यात्रा परामर्श भी जारी किया है। पुलिस ने खासकर जाखू मंदिर जाने वाले लोगों से निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

चंडीगढ़ की ओर से आने वाले पर्यटकों को टुटीकंडी बाइफरकेशन, आईएसबीटी, खलीनी, टॉलैंड, छोटा शिमला और नवबहार होकर जाखू जाने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने लोगों से रोपवे, एचआरटीसी टैक्सी और पैदल मार्ग का अधिक इस्तेमाल करने को भी कहा है जिससे शहर में ट्रैफिक दबाव कम किया जा सके। उधर, मनाली में भी पर्यटकों की भारी भीड़ पहुंच रही है।

मनाली से रोहतांग दर्रे और अटल टनल की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिनमें सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइनें दिखाई दे रही हैं।

मनाली के होटलों और गेस्ट हाउसों में भी पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही का असर रेल और बस सेवाओं पर भी दिख रहा है।

कालका से शिमला आने वाली टॉय ट्रेनें इन दिनों पूरी तरह पैक होकर चल रही हैं और अगले करीब एक हफ्ते तक इनमें वेटिंग चल रही है। इसी तरह दिल्ली से शिमला आने वाली एचआरटीसी की वॉल्वो लग्जरी बसों में भी सीटें फुल चल रही हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वाराणसी: 24.42 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, 60 कॉलोनियों में बिछेगी नई सीवर लाइन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने रविवार शाम वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: 24.42 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, 60 कॉलोनियों में बिछेगी नई सीवर लाइन

अंबेडकरनगर में धर्मांतरण रैकेट पर बड़ा एक्शन! चर्च से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य और रजिस्टर बरामद

अंबेडकरनगर।उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में पुलिस ने कथित अवैध धर्मांतरण से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में धर्मांतरण रैकेट पर बड़ा एक्शन! चर्च से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य और रजिस्टर बरामद

इंडोनेशिया: मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लगने से 5 की मौत, 41 लापता, 225 लोगों को बचाया गया

सुराबाया (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के पूर्वी जावा स्थित मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक यात्री फेरी में भीषण आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया: मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लगने से 5 की मौत, 41 लापता, 225 लोगों को बचाया गया

गोंहड़ीडीपा की वर्षों पुरानी सड़क मांग पूरी, 4.22 करोड़ की सड़क निर्माण योजना को मिली मंजूरी

रायगढ़। क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात के रूप में ग्राम कोंडातराई के गोंहड़ीडीपा में 3 किलोमीटर सड़क निर्माण...
छत्तीसगढ़ 
गोंहड़ीडीपा की वर्षों पुरानी सड़क मांग पूरी, 4.22 करोड़ की सड़क निर्माण योजना को मिली मंजूरी

सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदिरापाली भरथ राय टोला में रविवार की शाम...
उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश

वाराणसी: 24.42 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, 60 कॉलोनियों में बिछेगी नई सीवर लाइन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने रविवार शाम वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: 24.42 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, 60 कॉलोनियों में बिछेगी नई सीवर लाइन

अंबेडकरनगर में धर्मांतरण रैकेट पर बड़ा एक्शन! चर्च से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य और रजिस्टर बरामद

अंबेडकरनगर।उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में पुलिस ने कथित अवैध धर्मांतरण से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में धर्मांतरण रैकेट पर बड़ा एक्शन! चर्च से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य और रजिस्टर बरामद

सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदिरापाली भरथ राय टोला में रविवार की शाम...
उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला

प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन

संत कबीर नगर, प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन 1 अगस्त...
उत्तर प्रदेश 
प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन