Shimla : मकान में आग लगने से जिंदा जली बुजुर्ग महिला, मौत

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

शिमला। शिमला जिला के रोहडू उपमंडल के स्पैल वैली में कुटाड़ा गांव में सोमवार रात आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ। । इस भीषण अग्निकांड में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला दोसारी देवी की जलकर मौत हो गई। मृतक महिला मकान मालिक श्याम लाल की मां थीं। आग इतनी भयावह थी कि लकड़ी से बने दो मंजिला मकान ने देखते ही देखते आग की लपटों में पूरी तरह घिरकर राख का ढेर बन गया।

सोमवार रात करीब नौ बजे श्याम लाल के घर में अचानक आग लगने से यह घटना हुई। घर के भीतर उस समय बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। लकड़ी का मकान होने के कारण आग ने तेजी से फैलकर पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

घर गांव के बीच स्थित था। इसलिए जैसे ही आग की खबर फैली तो ग्रामीण तुरंत पंप और पावर स्प्रे लेकर आग बुझाने पहुंचे। गांव के लोग अपने घरों की टंकियों से पानी निकालकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। इस बीच दमकल केंद्र रोहडू को भी सूचना दी गई।

रोहडू से दमकल वाहन तुरंत रवाना हुए। लेकिन गांव दूर और दुर्गम क्षेत्र में स्थित होने के कारण उन्हें मौके पर पहुंचने में करीब आधे घंटे का समय लगा। जब तक दमकल वाहन पहुंचे। तब तक मकान पूरी तरह जल चुका था।

परिवार के सदस्यों ने भागकर बचाई जान, बुजुर्ग महिला नहीं बच सकीं

आग के कोहराम के बीच मकान में मौजूद बच्चे और अन्य परिवार के सदस्य किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में कामयाब रहे। लेकिन अफरातफरी में बुजुर्ग महिला दोसारी देवी दूसरी मंजिल के बरामदे में फंस गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी भीतर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। आखिरकार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। दोसारी देवी की मौत से श्याम लाल का परिवार पूरी तरह से सदमे में है।

रोहड़ू के एसडीएम विजय वर्धन ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ खुद घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। बुजुर्ग महिला के शव को बरामद कर लिया गया है। प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से फौरी राहत प्रदान की गई है। बेघर हुए परिवार के रहने का प्रबंध किया गया है।

कुमारसैन में अग्निकांड, दो मंजिला मकान जलकर राख

रोहडू की इस घटना के अलावा शिमला जिला के कुमारसैन उपमंडल के अढ़ोथ गांव में भी आग का कहर बरपा। यहां देर रात चेत राम का दो मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया। मकान लकड़ी का बना था जिससे आग ने पूरे घर को तेजी से अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की इस घटना में चेत राम के मकान में रखा सभी सामान कपड़े, बिस्तर और अन्य आवश्यक वस्तुएं पूरी तरह जल गईं। परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

जमुई नाबालिगों से बदसलूकी: एनकाउंटर में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

जमुई। बिहार के जमुई में नाबालिगों के साथ बदसलूकी और मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई...
बिहार 
जमुई नाबालिगों से बदसलूकी: एनकाउंटर में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

सहकारी बैंक प्रतिनिधि चुनाव में भाजपा समर्थित नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

खड़गपुर। कांथी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के आगामी प्रतिनिधि चुनाव को लेकर मंगलवार को बैंक के प्रधान कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया...
पश्चिम बंगाल 
सहकारी बैंक प्रतिनिधि चुनाव में भाजपा समर्थित नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

लखनऊ में बड़ा हादसा: स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक से टकराई रोडवेज बस

18 यात्रियों को लेकर आलमबाग से फतेहपुर के लिए निकली थी बस लखनऊ। राजधानी के आलमबाग बस अड्डे से फतेहपुर...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बड़ा हादसा: स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक से टकराई रोडवेज बस

कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

2013-14 में उत्पादन पूरी तरह बंद होने के बाद मशीनें हैं खामोश
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सड़क मार्ग से एक दिवसीए दौरे पर सहारनपुर पहुंचे।...

नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

पुलिस ने गठित की टीम औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत