शिमला में बस में सफर कर रही युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। राजधानी शिमला में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने चलती बस में युवती से छेड़छाड़ की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया है। आरोपित 63 साल का सेवानिवृत्त कर्मी है। यह घटना शनिवार की शाम करीब 7:15 बजे घटित हुई, जब एक युवती बस में सफर कर रही थी। शिकायतकर्ता युवती हमीरपुर जिला की मूल निवासी है और वर्तमान में शिमला में रह रही है। युवती ने आरोप लगाया कि निजी बस में सफर के दौरान एक अज्ञात शख्स ने उसके साथ अभद्रता की।

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिमला की ओर जा रही एक निजी बस में यात्रा कर रही थी। जब बस रेलवे स्टेशन के करीब पहुंची, तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए वह तुरंत बस से उतर गई। बस से उतरने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पास में खड़े एक ट्रैफिक कांस्टेबल से मदद मांगी। युवती की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक कांस्टेबल ने आरोपी को वहीं रोक लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के ख़िलाफ़ बालूगंज पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 74 व 78 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

हिमाचल में टैक्सी परमिट 12 साल करने का विरोध, BMS ने उठाई मांग ये खबर भी पढ़े : हिमाचल में टैक्सी परमिट 12 साल करने का विरोध, BMS ने उठाई मांग

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस