हिमाचल पंचायत चुनाव : 742 नामांकन रद्द, 85 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद बुधवार को प्रदेशभर में 742 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं।

सबसे ज्यादा 254 नामांकन कांगड़ा जिले में खारिज हुए हैं। इसके बाद ऊना में 166 और मंडी में 54 उम्मीदवार चुनावी दौड़ से बाहर हो गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रदेश में कुल 85,462 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेशभर में पंचायत चुनाव के लिए कुल 86,204 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनकी जांच 12 और 13 मई को संबंधित रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने की। जांच में नियमों के अनुरूप दस्तावेज नहीं मिलने और अन्य तकनीकी कारणों से 742 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए।

शिमला में 15 प्रधान पदों के उम्मीदवारों सहित 49 नामांकन रद्द
जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो बिलासपुर में 15, चंबा में 36, हमीरपुर में 32, किन्नौर में 23, लाहौल-स्पीति में 3, कुल्लू में 26, शिमला में 49, सिरमौर में 46 और सोलन में 38 नामांकन रद्द किए गए हैं।

वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र से उठाएंगे मामला: मुख्यमंत्री सुक्खू ये खबर भी पढ़े : वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र से उठाएंगे मामला: मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला जिले में कुल 8,662 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 49 रद्द होने के बाद अब 8,613 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। शिमला जिला में प्रधान पद के 15, उपप्रधान पद के 10, वार्ड सदस्य पद के 22 और बीडीसी पद के 2 उम्मीदवारों के नामांकन जांच में अमान्य पाए गए।

किस जिले में कितने उम्मीदवार मैदान में बचे
नामांकन जांच के बाद कांगड़ा में सबसे ज्यादा 19,428 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। मंडी में 14,565 उम्मीदवार मैदान में हैं। चंबा में 8,443, शिमला में 8,613 और सिरमौर में 5,924 उम्मीदवार वैध पाए गए हैं।

इसके अलावा बिलासपुर में 4,195, हमीरपुर में 5,343, किन्नौर में 1,405, लाहौल-स्पीति में 490, कुल्लू में 5,791, सोलन में 5,591 और ऊना में 5,674 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। अब उम्मीदवारों के पास 15 मई तक नाम वापस लेने का मौका रहेगा। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

31 हजार से ज्यादा पदों के लिए होगा मुकाबला
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को होंगे। इस बार प्रदेश में कुल 31,182 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।

इनमें 3,754 प्रधान, 3,754 उपप्रधान, 21,654 वार्ड सदस्य, 1,769 बीडीसी सदस्य और 251 जिला परिषद सदस्य शामिल हैं प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों की मतगणना मतदान खत्म होने के तुरंत बाद की जाएगी।

वहीं जिला परिषद और बीडीसी सदस्य पदों की मतगणना 31 मई को होगी। पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और नामांकन जांच के बाद अब मुकाबले की तस्वीर भी साफ होने लगी है।

50 लाख मतदाता करेंगे फैसला, सबसे ऊंचा मतदान केंद्र लाहौल-स्पीति में
इस बार पंचायत चुनाव में 50 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। करीब 52 हजार युवा पहली बार वोट डालेंगे, जिनमें लगभग 23 हजार महिलाएं शामिल हैं। प्रदेशभर में 21,678 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

लाहौल-स्पीति के काजा क्षेत्र के लांगजा स्थित कामो पाठशाला में 4,587 मीटर की ऊंचाई पर प्रदेश का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र बनाया गया है।

वहीं सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र की एक पंचायत में सबसे ज्यादा मतदाता हैं। दूसरी ओर किन्नौर के पूह क्षेत्र के सुमरा गांव में सबसे कम 178 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

उत्तर प्रदेश

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना