हिमाचल में नगर निगम और पंचायत चुनावों की मतगणना आज, नतीजों पर नजरें

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब लोगों की निगाहें चुनाव परिणामों पर टिकी हैं। रविवार को राज्य के चार नगर निगमों के साथ-साथ जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। प्रदेश भर के 92 विकास खंडों और चारों नगर निगम मुख्यालयों में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी।

राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर सुरक्षा और पारदर्शिता के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न होगी और मतगणना केंद्रों पर केवल विशेष पास धारकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

इस बार सबसे अधिक राजनीतिक नजरें धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और मंडी नगर निगमों के चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं। इन चारों नगर निगमों में 17 मई को राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्हों पर ईवीएम के माध्यम से मतदान कराया गया था।

भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ये चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बने हुए हैं क्योंकि कई वरिष्ठ नेताओं को इन नगर निगमों में चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।

अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा ये खबर भी पढ़े : अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

ऐसे में नतीजों को दोनों दलों की स्थानीय राजनीतिक ताकत और संगठनात्मक क्षमता की परीक्षा के रूप में भी देखा जा रहा है। पिछले नगर निगम चुनावों में धर्मशाला और मंडी में भाजपा ने जीत हासिल की थी, जबकि सोलन और पालमपुर में कांग्रेस को सफलता मिली थी।

धर्मशाला और सोलन नगर निगम में 17-17 वार्ड हैं, जबकि पालमपुर और मंडी में क्रमशः 15 और 14 वार्ड शामिल हैं। ईवीएम से मतदान होने के कारण इन चारों नगर निगमों के परिणाम अपेक्षाकृत जल्दी आने की संभावना है और सुबह 11 बजे तक अधिकांश वार्डों के नतीजे सामने आ सकते हैं।

दूसरी ओर 1769 पंचायत समिति और 251 जिला परिषद सदस्यों के चुनावों की मतगणना प्रदेश के सभी 92 ब्लॉकों में होगी। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

मतगणना में शामिल कर्मचारियों और प्रत्याशियों के अधिकृत एजेंटों को विशेष पास जारी किए गए हैं। बिना पास किसी भी व्यक्ति को मतगणना केंद्र से 100 मीटर के दायरे में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। आयोग ने सभी उपायुक्तों को मतगणना केंद्रों के आसपास पर्याप्त प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि परिणाम प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके।

मतगणना की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। सबसे पहले पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती शुरू होगी, जिसके बाद जिला परिषद सीटों की मतगणना की जाएगी।

प्रत्येक ब्लॉक में इस कार्य के लिए करीब 50 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मतगणना शुरू होने से पहले सीलबंद मतपेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खोला जाएगा।

इसके बाद पंचायतवार मतों को अलग-अलग किया जाएगा और कुल पड़े मतों का मिलान करने के बाद गिनती शुरू होगी। परिणाम तैयार होने के बाद उन्हें अंतिम अनुमोदन के लिए संबंधित उपायुक्तों को भेजा जाएगा और उनकी मंजूरी के बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी। जिला परिषद चुनावों के अधिकांश परिणाम दोपहर बाद आने शुरू होने की संभावना है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

इजराइल का दावा: गाजा के 60% से अधिक हिस्से पर सेना का नियंत्रण, युद्धविराम की अपील

यरुशलम। इजराइली सेना (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने गाजा पट्टी के 60 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण...
अंतर्राष्ट्रीय 
इजराइल का दावा: गाजा के 60% से अधिक हिस्से पर सेना का नियंत्रण, युद्धविराम की अपील

धमतरी: स्कूल में छात्र ने 10-12 बच्चों को काटा, हाइड्रोफोबिया की आशंका पर अस्पताल में भर्ती

धमतरी। कक्षा 11वीं के एक छात्र ने अलग-अलग दिनों में 10 से 12 विद्यार्थियों को कक्षाओं में घुसकर दौड़ा-दौड़ाकर काटा,...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी: स्कूल में छात्र ने 10-12 बच्चों को काटा, हाइड्रोफोबिया की आशंका पर अस्पताल में भर्ती

कोरबा में आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, मौत

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर इलाके में गुरुवार शाम आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में एक 5 वर्षीय...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा में आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, मौत

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

UP DIGITAL LABOUR CHOWK" ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध। निर्माण श्रमिक और नियोजक दोनों कर सकेंगे पंजीकरण। श्रमिकों को...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल गोंडा ,बहराइच ,बलरामपुर श्रावस्ती चारों जनपदों के प्राप्त रिपोर्ट...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ