शिमला में गहरी खाई में गिरी कार, बाप-बेटी की मौत, बेटे सहित दो घायल

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

शिमला । शिमला जिले के ननखड़ी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में पिता और उनकी बेटी की मौत हो गई, जबकि मृतक का बेटा और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ननखड़ी-पुनन सड़क पर ननखड़ी चौक से आगे जंगल क्षेत्र में हुआ, जहां एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना का पता शनिवार आधी रात के करीब चला। कार में कुल चार लोग सवार थे, जो रात के समय अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुनन के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर थाना ननखड़ी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस को घटनास्थल पर सफेद रंग की कार नंबर एचपी-92-1701 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली। हादसे में 49 वर्षीय कुंदन लाल और उनकी 16 वर्षीय बेटी आकृति की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ननखड़ी तहसील के शौली क्षेत्र के लौहटी गांव के रहने वाले थे। मृतक आकृति 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। हादसे में कुंदन लाल का 12 वर्षीय बेटा अरव गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक 55 वर्षीय सतपाल भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। दोनों घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि कार चालक सतपाल निवासी लौहटी, ननखड़ी वाहन चला रहा था। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। थाना ननखड़ी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद रविवार को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नोएडा में युवक के बैंक खाते से 2.35 लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित को वाहन चालान का फर्जी मैसेज भेजा...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नेपाल की आरएसपी ने कसा सांसदों पर शिकंजा: संसद में भाषण से पहले देना होगा ‘स्पीच नोट’

आरएसपी ने सांसदों के भाषण की पूर्व समीक्षा का फैसला लिया। सांसदों को एक दिन पहले स्पीच नोट जमा करना...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल की आरएसपी ने कसा सांसदों पर शिकंजा: संसद में भाषण से पहले देना होगा ‘स्पीच नोट’

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट

घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज। ज्यादातर शहरों में सोना 1,250-1,360 रुपये तक सस्ता हुआ। चेन्नई में...
कारोबार 
 सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट

ग्लोबल मार्केट पर पश्चिम एशिया तनाव का असर , एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

पश्चिम एशिया तनाव के चलते अमेरिकी बाजार दबाव में रहे। डाउ जॉन्स 0.25% गिरावट के साथ बंद हुआ। S&P 500...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट पर पश्चिम एशिया तनाव का असर , एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

उत्तर प्रदेश

यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नोएडा में युवक के बैंक खाते से 2.35 लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित को वाहन चालान का फर्जी मैसेज भेजा...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा

महोबा में पिता की हत्या के मामले की अदालत में सुनवाई जारी। अधिवक्ता ने आरोपी पक्ष पर धमकी देने का...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये

लखनऊ /वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों व उनके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये