हिमाचल में चिट्टे का जाल सरकारी दफ्तरों तक, 123 कर्मचारी संलिप्त, 31 बर्खास्त

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे और नशे के कारोबार का जाल अब सरकारी तंत्र तक भी पहुंच चुका है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश में नशा संबंधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 123 सरकारी कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। इनमें से अब तक 31 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। इनमें 21 पुलिस कर्मी और 10 अन्य सरकारी कर्मचारी शामिल हैं, जबकि बाकी मामलों में विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नशा तस्करी और चिट्टे से जुड़े मामलों में पुलिस विभाग के अलावा कई अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारी भी शामिल पाए गए हैं। इनमें हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, जल शक्ति विभाग, पशुपालन विभाग और बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारी शामिल हैं।

एसओएस 10वीं और 12वीं के पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण के नतीजे घोषित ये खबर भी पढ़े : एसओएस 10वीं और 12वीं के पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण के नतीजे घोषित

प्रवक्ता के अनुसार एचआरटीसी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के दो-दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, जल शक्ति विभाग, पशुपालन विभाग और बैंकिंग क्षेत्र के एक-एक कर्मचारी पर भी कार्रवाई हुई है। सरकार का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 से अब तक प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत 6,811 मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछली सरकार के कार्यकाल की तुलना में 33.18 प्रतिशत अधिक बताए गए हैं। इस दौरान 10,357 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और चिट्टे समेत 45,867 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

सरकार के अनुसार प्रदेश में चिट्टे के बढ़ते नेटवर्क को देखते हुए अब तक करीब 12 हजार लोगों की पहचान की जा चुकी है। राज्य की 234 पंचायतों को नशे के लिहाज से अति संवेदनशील माना गया है, जहां पुलिस और सीआईडी की विशेष निगरानी लगाई गई है।

इन पंचायतों में शिमला की 19, सोलन की 9, सिरमौर की 20, बद्दी पुलिस जिला की 26, बिलासपुर की 27, हमीरपुर की 14, कुल्लू की 28, मंडी की 24, कांगड़ा की 15, चंबा की 13, नूरपुर पुलिस जिला की 22, देहरा पुलिस जिला की 7 और ऊना की 10 पंचायतें शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन क्षेत्रों में चिट्टे और नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस और सीआईडी की विशेष टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यूपी पुलिस की एमपी में बड़ी कार्रवाई, 19.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने मध्य प्रदेश के देवास निवासी तेल कारोबारी अशोक जैन की करीब 19 करोड़...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
यूपी पुलिस की एमपी में बड़ी कार्रवाई, 19.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्राथमिक शिक्षक भर्ती में नियम बदलाव नहीं, विभाग ने दी सफाई

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 के परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत नियुक्ति प्रक्रिया पर स्कूल शिक्षा...
मध्य प्रदेश 
प्राथमिक शिक्षक भर्ती में नियम बदलाव नहीं, विभाग ने दी सफाई

नीट यूजी  2026 की आंसर कीजारी करने में देरी

  नई दिल्ली:  यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने का इंतजार सोशल...
शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी  2026 की आंसर कीजारी करने में देरी

 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस  : भारत का पोस्ट ऑफिस, देश के नागरिकों को डाक सेवाओं के साथ-साथ कई तरह की बैंकिंग सेवाएं...
कारोबार 
 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

बेलपत्र का पौधा :सावन के इस पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। कहा जाता है...
खेती-बाड़ी 
 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक

प्रतापगढ़। जनपद में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग...
उत्तर प्रदेश 
किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे