44 की उम्र में ‘बुजुर्ग’ बन गए लोग, वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाड़े पर एफआईआर दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां चरम पर हैं औऱ उम्मीदवारों के नामांकन का दौर चल रहा है।

इस बीच शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल की तागनू-जांगलिख पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन योजना से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी रिकॉर्ड, पंचायत व्यवस्था और दस्तावेजों की सत्यता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर ये खबर भी पढ़े : हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर

यहां 44 से 54 साल की उम्र के कई लोगों को कागजों में “बुजुर्ग” दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने के आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला जिला कल्याण अधिकारी शिमला की ओर से भेजी गई ई-मेल शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत थाना चिडग़ांव में केस दर्ज किया है।

हिमाचल में 22 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, तीन दिन ओलावृष्टि की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : हिमाचल में 22 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, तीन दिन ओलावृष्टि की चेतावनी

इन धाराओं में धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करना और नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

एफआईआर के अनुसार रोहडू उपमंडल के चिडग़ांव तहसील की ग्राम पंचायत तागनू-जांगलिख में वर्ष 2021 से 2025 के बीच फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों और कथित तौर पर बदले गए रिकॉर्ड के आधार पर लोगों को गलत तरीके से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया गया।

 कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर है सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री ये खबर भी पढ़े :  कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर है सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि पंचायत के परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ की गई और कई लोगों की उम्र बढ़ाकर उन्हें पात्र दर्शाया गया।

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि जिन लोगों को “वृद्धावस्था” पेंशन मिल रही थी, उनमें से कई की वास्तविक उम्र 44 से 54 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मामले के अनुसार करीब 45 संदिग्ध लाभार्थियों की पहचान हुई है।

इनमें तागनू गांव के लगभग 20 और जांगलिख क्षेत्र के करीब 25 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें पुरुष और महिलाएं दोनों हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में लंबे समय से इस गड़बड़ी की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब रिकॉर्ड की जांच शुरू होने के बाद मामला खुलकर सामने आया है। आरोप यह भी हैं कि कुछ लोगों को वर्ष 2018-19 से ही पेंशन मिल रही थी, जबकि कुछ नाम बाद में सूची में जोड़े गए।

जांच के दौरान अब पंचायत से जारी परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन आवेदन और सत्यापन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

अधिकारियों को शक है कि बिना मिलीभगत के इतने बड़े स्तर पर रिकॉर्ड में बदलाव संभव नहीं था। इसी वजह से तत्कालीन पंचायत सचिव और कुछ अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है।

मामला सामने आने के बाद कल्याण विभाग में भी हलचल तेज हो गई है। विभाग द्वारा सभी तथ्यों की बारीकी से जांच के बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर जांच की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फर्जी दस्तावेज किस स्तर पर तैयार किए गए और सरकारी रिकॉर्ड में बदलाव किसने किया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पीएनबी ने लॉन्च किया ‘ट्विन’ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, वीजा और रुपे दोनों की सुविधा

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड के साथ साझेदारी करके एक...
कारोबार 
पीएनबी ने लॉन्च किया ‘ट्विन’ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, वीजा और रुपे दोनों की सुविधा

सत्यापन के नाम पर वसूली का खेल उजागर, कर्मचारी ने कबूला रिश्वत लेने का आरोप

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में उर्वरक विक्रेताओं से स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर के सत्यापन के नाम पर अवैध...
उत्तर प्रदेश 
सत्यापन के नाम पर वसूली का खेल उजागर, कर्मचारी ने कबूला रिश्वत लेने का आरोप

मेरठ में 6 वर्षीय अंगदवीर की अपहरण के बाद हत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा सनसनीखेज मामला

मेरठ | मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम अंगदवीर की अपहरण के बाद हत्या के मामले ने पूरे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मेरठ में 6 वर्षीय अंगदवीर की अपहरण के बाद हत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा सनसनीखेज मामला

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी ने 83 टैग के साथ देश में पहला स्थान बरकरार रखा

अलीगढ़ | अलीगढ़ की विश्व प्रसिद्ध धातु मूर्तियों और आर्टवेयर को आधिकारिक तौर पर Geographical Indication (GI) टैग मिल गया...

उद्योग व्यापार प्रतिनधि मण्डल कार्यकारिणी का विस्तार

बस्ती - शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनधि मण्डल उत्तर प्रदेश के जिला कार्यकारिणी का  विस्तार स्थानीय ब्लाक रोड स्थित एक...
उत्तर प्रदेश 
उद्योग व्यापार प्रतिनधि मण्डल कार्यकारिणी का विस्तार