खेत में बिजली खंभा गिरने से युवक की मौत, परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

यमुनानगर: यमुनानगर जिले के साढौरा क्षेत्र में खेत में घास काटने गए एक युवक की करंट लगने से मृत्यु हो गई। हादसा उस समय हुआ जब खेत में स्थापित बिजली का खंभा अचानक गिर पड़ा और उससे जुड़ी विद्युत तारों युवक को चपेट में ले लिया।

मृतक की पहचान गांव सरांवा निवासी 22 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है। वह परिवार का इकलौता बेटा था तथा उसकी दो बहनें हैं। परिजनों के अनुसार इरफान ने बारहवीं तक शिक्षा प्राप्त की थी और इसके बाद परिवार के कार्यों में सहयोग करता था।

जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और गिरफ्तार

रविवार सुबह इरफान साइकिल से घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खेतों में पशुओं के लिए घास लेने गया था। उसने खेत के बाहर साइकिल खड़ी की और अंदर घास काटने लगा।

इसी दौरान खेत में लगा बिजली का खंभा अचानक धराशायी हो गया। खंभे के गिरते ही विद्युत तारें उसके ऊपर आ गिरीं, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में खेत पहुंचे। वहां साइकिल खड़ी मिली, जिसके बाद अंदर जाकर देखा तो इरफान जमीन पर पड़ा था और बिजली की तारें आसपास फैली हुई थीं। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने पर साढौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी भेज दिया। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि खंभा पर्याप्त गहराई तक नहीं लगाया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह संग पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों का किया स्वागत, कराया भोजन

अंबेडकरनगर। कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर झारखंड महादेव मंदिर, छज्जापुर टांडा में जनपद पुलिस की ओर से शिवभक्तों एवं...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह संग पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों का किया स्वागत, कराया भोजन

80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

अम्बेडकरनगर, 15 अगस्त 2026। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व जनपद अम्बेडकरनगर में पूरे उत्साह, उल्लास एवं राष्ट्रभक्ति...
उत्तर प्रदेश 
80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

शहीद संग्रहालय में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने फहराया तिरंगा, शाहजहांपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक अपने दायित्वों का निर्वहन करे: सुरेश कुमार खन्ना