गुरुग्राम प्लास्टिक फैक्ट्री में आग का तांडव,शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

गुरुग्राम । जिला में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। रोजाना कहीं ना कहीं आग की घटना हो रही है। रविवार की अलसुबह यहां बजघेड़ा क्षेत्र में एक प्लास्टिक की फैक्ट्री व उसके गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आग बुझाने के लिए कर्मचारी पास भी नहीं जा पा रहे थे। 10 किलोमीटर से अधिक दूरी से धुंआ आसमान में नजर आ रहा था। आसपास बनीं सोसायटियों में भी आग की इस घटना से दहशत रही। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

रविवार की अलसुबह बजघेड़ा क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्ट्री के कर्मचारियों को आग लगने का पता चला। पहले तो कर्मचारियों ने खुद ही मिट्टी और अन्य तरीकों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाडिय़ां लेकर कर्मचारी मौके पर पहुंचें और आग बुझानी शुरू की। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसमान में काले धुएं के गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे थे। धुएं का असर आसपास की करीब छह सोसाइटियों तक पहुंच गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिस इलाके में आग लगी वहां बड़ी संख्या में स्क्रैप गोदाम हैं। वहां पर प्लास्टिक और लोहे का सामान रखा था। अधिक प्लास्टिक होने के कारण आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इसलिए आग पर जल्दी काबू पाना काफी मुश्किल हो गया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग काफी हद तक बुझा दी गई।

फायर अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने मौके पर जांच कर रही है। आग पूरी तरह बुझने के बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, पहली फ्लाइट के यात्रियों का भव्य स्वागत

यादगार पल बनाने के लिए शेखावत ने यात्रियों के साथ केक काटा पर्यटन मंत्री ने दी शुभकामनाएं भेंट की टिकट...
राजस्थान 
जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, पहली फ्लाइट के यात्रियों का भव्य स्वागत

13 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट में खास, जब भारत ने खेला था पहला वनडे मैच

1974 के 13 जुलाई को भारत ने पहली बार 60 ओवर में खेला था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट  13 जुलाई भारतीय क्रिकेट...
खेल 
13 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट में खास, जब भारत ने खेला था पहला वनडे मैच

रायपुर में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट की सख्ती 

रायपुर पुलिस की अपील: महिलाओं, बच्चों या वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी कोई गतिविधि दिखाई दे तो दे सूचना...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट की सख्ती 

फर्जी लूट की कहानी चार घंटे में बेनकाब: ड्राइवर ने ही छिपाए थे पांच लाख

कार में छिपाए पांच लाख रुपये बरामद नई दिल्ली। रोहिणी जिले के केएनके मार्ग थाना पुलिस ने महज चार घंटे...
राष्ट्रीय 
फर्जी लूट की कहानी चार घंटे में बेनकाब: ड्राइवर ने ही छिपाए थे पांच लाख

"चिट्टा-मुक्त" बनाने की और बड़ी सफलता, बस में 2 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

चरस की बड़ी खेप ले जा रहे थे हरियाणा कुल्लू। हिमाचल प्रदेश को "चिट्टा-मुक्त" बनाने के संकल्प और एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन...
हिमाचल 
"चिट्टा-मुक्त" बनाने की और बड़ी सफलता, बस में 2 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में बनें सहभागी : मंत्री नंदी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने रविवार को लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में बनें सहभागी : मंत्री नंदी

बांदा में प्रेम विवाह से नाराज मां ने किया विरोध, युवक ने उतारा मौत के घाट

दामाद समेत तीन गिरफ्तार बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रही में शनिवार देर...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में प्रेम विवाह से नाराज मां ने किया विरोध, युवक ने उतारा मौत के घाट

पुलिस-बदमाश मुठभेड़: जानलेवा हमले के दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक को लगी गोली 

जान से मारने की थी नीयत पुलिस कर रही थी तलाश फिरोजाबाद। जिले में थाना उत्तर पुलिस टीम ने शनिवार...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस-बदमाश मुठभेड़: जानलेवा हमले के दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक को लगी गोली 

हाथरस में 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट से मौत

हाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में सिकंद्राराऊ क्षेत्र के पुरदिलनगर में गोदाम में कार्य करते समय 22 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
हाथरस में 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट से मौत