फतेहाबाद : बिजली ट्रांसफार्मर से टकराई स्कूल बस, बाल-बाल बची 45 बच्चों की जान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फतेहाबाद। जिले के रतिया क्षेत्र के गांव लाली में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के टायरों से अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं।

इस दौरान बस में करीब 45 बच्चे सवार थे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के चलते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निजी स्कूल की बस रोजाना की तरह बच्चों को लेने गांव पहुंची थी।

  चंडीगढ़ :संपत्ति विवरण नहीं जमा करने वाले कर्मचारियों का वेतन रोका जाएगा: हरियाणा शिक्षा विभाग ये खबर भी पढ़े :  चंडीगढ़ :संपत्ति विवरण नहीं जमा करने वाले कर्मचारियों का वेतन रोका जाएगा: हरियाणा शिक्षा विभाग

गांव की एक गली में आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी होने के कारण रास्ता काफी संकरा हो गया था। बस निकालने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी, लेकिन चालक ने फिर भी बस को वहां से निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे बिजली के ऊंचे ट्रांसफार्मर से टकरा गई।

81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: .मंत्री इंद्रजीत सिंह ये खबर भी पढ़े : 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: .मंत्री इंद्रजीत सिंह

टक्कर के साथ ही बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और बस के पहियों से धुआं उठने लगा। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही ग्रामीणों ने बस से धुआं निकलते देखा, वे तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

विदेश नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी,  मामला दर्ज कर जांच शुरू ये खबर भी पढ़े : विदेश नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज कर जांच शुरू

ग्रामीण कश्मीर चंद, कुशाल चंद, पवन कुमार, सतपाल पंवार, बिट्टू राम और संजय सहित अन्य लोगों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मोर्चा संभाला। ग्रामीणों ने एक-एक कर सभी 45 बच्चों को बस की खिड़कियों और दरवाजों से सुरक्षित बाहर निकाला।

गनीमत यह रही कि बिजली का करंट बस की बॉडी में नहीं फैला, अन्यथा परिणाम बेहद घातक हो सकते थे। इस घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली निगम के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गली के मोड़ पर यह ट्रांसफार्मर बेहद गलत तरीके से और काफी नीचे लगाया गया है, जो आए दिन हादसों को न्योता देता है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों को पहले भी कई बार लिखित और मौखिक रूप से सूचित किया जा चुका है, लेकिन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और बिजली निगम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने सख्त लहजे में कहा कि आज तो बच्चों की जान बच गई, लेकिन यदि भविष्य में कोई अनहोनी होती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस ट्रांसफार्मर को तुरंत यहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी...

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के 15 जिलों में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का अनुमान...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी...

मणिपुर: सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, भारी मात्रा में हथियार बरामद, उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां अवैध हथियारों, उग्रवादियों एवं मादक पदार्थ के विरूद्ध लगातार अभियान जारी रखे हुए...
राष्ट्रीय 
मणिपुर: सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, भारी मात्रा में हथियार बरामद, उग्रवादी गिरफ्तार

डैनी वायट-हॉज के अर्धशतक और गेंदबाजों के दम पर इंग्लैंड की लगातार चौथी जीत

लंदन। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन के दम पर मेजबान इंग्लैंड ने बुधवार को वेस्टइंडीज को 38...
खेल 
डैनी वायट-हॉज के अर्धशतक और गेंदबाजों के दम पर इंग्लैंड की लगातार चौथी जीत

फीफा विश्व कप 2026 : कनाडा को 2-1 से हराकर स्विट्जरलैंड ने ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान किया पक्का

वैंकूवर। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में बुधवार को स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराकर अंक तालिका...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : कनाडा को 2-1 से हराकर स्विट्जरलैंड ने ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान किया पक्का

लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी

लखनऊ। राजधानी में नशा मुक्त अभियान के तहत क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई-प्रोफाइल मादक पदार्थ...
उत्तर प्रदेश 

मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

लखनऊ । राजधानी के थाना मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दो आरोपियों...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

हसनगंज में घर के अंदर वृद्ध व्यक्ति का शव मिला, दुर्गंध आने पर खुला मामला

लखनऊ । राजधानी के थाना हसनगंज क्षेत्र के डालीगंज स्थित बब्बू वाली गली में एक घर के अंदर 63 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश 
हसनगंज में घर के अंदर वृद्ध व्यक्ति का शव मिला, दुर्गंध आने पर खुला मामला

व्हाट्सएप पर बेटे बनकर अकाउंटेंट से 18 लाख की साइबर ठगी, लखनऊ पुलिस ने 6 लाख रुपये वापस कराए, 5.50 लाख फ्रीज

लखनऊ। राजधानी में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने एक व्यवसायी के अकाउंटेंट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
व्हाट्सएप पर बेटे बनकर अकाउंटेंट से 18 लाख की साइबर ठगी, लखनऊ पुलिस ने 6 लाख रुपये वापस कराए, 5.50 लाख फ्रीज