सूरत के फॉर्चून मॉल के जिम-स्पा का नहीं था फायर एनओसी

रोजाना 150 से अधिक लोगों की जिम में होती थी आवाजाही, छुट्टी की वजह से बंद था जिम

सूरत के फॉर्चून मॉल के जिम-स्पा का नहीं था फायर एनओसी

सूरत।. सूरत के पॉश क्षेत्र सिटीलाइट के फॉर्चून मॉल स्थित जिम और स्पा में बुधवार शाम आग की घटना में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जहाँ जिम और स्पा का फायर एनओसी नहीं था, वहीं एक्जिट और इंट्री गेट एक ही था। यहां अलग से किसी तरह की इमरजेंसी एक्जिट की भी व्यवस्था नहीं थी। जिम वैकेशन की वजह से बंद था, नहीं तो यहां रोजाना 150 से अधिक लोगों की आवाजाही होती थी। शाम 4 से 6 यहां छोटे बच्चों के लिए एथेलेटिक्स ट्रेनिंग चलती थी। लेकिन इसके बंद होने से राजकोट जैसा बड़ा हादसा होते-होते रह गया। फिलहाल यहां जिम और स्पा को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। एफएसएल के अधिकारी भी घटनास्थल से सैम्पल इकट्ठा करने पहुंचे थे।

सूरत के सिटीलाइट स्थित फॉर्चून मॉल के अमृतया स्पा और जिम में बुधवार शाम आग लग गई। घटना में स्पा में काम करने वाली दो महिलाओं की धुएं की वजह से दम घुटने से मौत हो गई। मृतक महिलाओं में बीनुं हंगामां लीम्बु और मनीषा रॉय हैं। ये दोनों मूल रूप से सिक्किम की रहने वाली थीं। वैकेशन की वजह से जिम बंद था, नहीं तो यहां रोजाना शाम को 4 से 6 के बीच 150 से अधिक लोगों की आवाजाही होती थी। सूरत महानगर पालिका के डिविजनल फायर ऑफिसर कृष्णा मोढ ने बताया कि आग पहले जिम में लगी। इसके बाद यह बढ़कर प्लाइवुड से पार्टिशन कर संचालित अमृतया स्पा तक पहुंच गई। इसमें 5 लोग अंदर थे, जिनमें से 3 लोग बाहर आ गए। सिक्किम की रहने वाली दोनों महिलाएं यहां स्टाफ के तौर पर कार्यरत थीं, वे दोनों धुएं से बचने के लिए अंदर बाथरूम में चली गईं और दरवाजा बंद कर ली। आशंका है कि धुएं से दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। घटना में फायर संबंधी लापरवाही सामने आई है। जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसे फॉर्चून मॉल के रूप में जाना जाता है। वहीं इसका असली नाम शिवपूजा अभिषेक कॉम्प्लेक्स है। इसकी तीसरी मंजिल पर डेढ़ गुना हाइट के फ्लोर में सनसिटी जिम चलता है। इस जिम को राजकोट गेमजोन अग्निकांड (25 मई, 2024) के बाद राज्यव्यापी फायर एनओसी चेकिंग अभियान के तहत अगस्त में नोटिस दिया गया था। इस दौरान इसकी एनओसी का तारीख पूरी हो चुकी थी। फायर विभाग के अधिकारी के अनुसार वर्ष 2022 में एनओसी दिया गया था। 15 अक्टूबर को एक साल के लिए रिन्यूअल किया गया था। 15 अक्टूबर, 2023 को इसका एनओसी पूरा हो गया था। अगस्त, 2024 को नोटिस दिया गया। जिम एसेम्बली वर्ग में आता है, इसलिए एनओसी लेना अनिवार्य होता है। अब जिम में अन्य कई तरह की खामियां भी सामने आई हैं।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 चरित्र संदेह में अपनी पत्नी और बच्चों पर दराते से हमलाकर खुद काे मारा, चारों का इलाज जारी  चरित्र संदेह में अपनी पत्नी और बच्चों पर दराते से हमलाकर खुद काे मारा, चारों का इलाज जारी
खंडवा। खंडवा जिले के धनगांव थाना क्षेत्र में रविवार रात एक व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी और...
बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल हामिद थाईलैंड से इलाज करवाकर स्वदेश लौटे
देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या छह हजार पार, पिछले 24 घंटों में छह कि मौत
 मुख्यमंत्री आज गाडरवारा में 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
 मुख्यमंत्री आज भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोल जनजातीय सम्मेलन में होंगे शामिल
चीन ने ताइवान में सैन्य घेरा बढ़ाया, सात विमान, आठ नौसैनिक जहाज भेजे
जेरोम विनीत, शमीमुद्दीन और विनीत कुमार सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने