आईपीएल 2026 से बाहर होने पर बोले सीएसके बॉलिंग कोच एरिक सिमंस

“हम खुद को एक यूनिट के रूप में बेहतर समझकर जा रहे हैं”

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अहमदाबाद। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में टीम के निराशाजनक अभियान के बावजूद कहा कि इस सीजन ने टीम को अपनी ताकत और कमजोरियों को बेहतर ढंग से समझने का मौका दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ गुरुवार को 89 रन की हार के साथ चेन्नई का अभियान समाप्त हो गया।

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 13.4 ओवर में 140 रन पर सिमट गई और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

अहमदाबाद में तड़के भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता दर्ज ये खबर भी पढ़े : अहमदाबाद में तड़के भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता दर्ज

मैच के बाद सिमंस ने कहा, “हर खिलाड़ी इस सीजन से कुछ सीखकर जाएगा। बतौर गेंदबाजी कोच मैं सभी खिलाड़ियों के लिए रिपोर्ट तैयार करता हूं, ताकि वे अगले नौ महीनों में अपनी कमजोरियों पर काम करके और बेहतर खिलाड़ी बनकर लौटें। जैसे हमने अंशुल कांबोज को पिछले सीजन के बाद बेहतर होकर लौटते देखा।”

उन्होंने कहा कि इस सीजन ने टीम को एक इकाई के रूप में खुद को समझने में मदद की है।

सिमंस ने कहा, “अब हम खुद को एक यूनिट के रूप में पहले से बेहतर समझते हैं। हमें पता चला है कि कौन खिलाड़ी क्या कर सकता है और क्या नहीं। कार्तिक ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया और हमने उसकी क्षमता को करीब से देखा। अनुभवी खिलाड़ियों के बारे में हमें पहले से जानकारी थी, लेकिन इस टूर्नामेंट ने टीम संतुलन और खेलने के तरीके को समझने में काफी मदद की है।”

उन्होंने मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सीजन भविष्य की रणनीति तय करने में उपयोगी साबित होगा।

सिमंस ने टीम के खराब प्रदर्शन के पीछे चोटों को भी अहम कारण बताया। उन्होंने कहा कि जेमी ओवरटन की चोट से टीम का संतुलन बिगड़ गया।

उन्होंने कहा, “जब टीम लय पकड़ रही थी, तभी जेमी ओवरटन चोटिल हो गए। वह हमारी गेंदबाजी इकाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण थे और बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान देते थे। उनकी कमी टीम को काफी महसूस हुई।”

चेन्नई सुपर किंग्स पूरे सीजन में निरंतर प्रदर्शन करने में नाकाम रही और अंक तालिका में नीचे रहकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

काठमांडू। नेपाल सुनसरी के देवानगंज और सिरहा समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में हुए दुखद हादसों और...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद में जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

शाहजहांपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनपद बदायूं से लखनऊ जाते समय जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद के दुमकापुर गंगा...