उधना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ से हालात बेकाबू, करना पड़ा बल प्रयोग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सूरत। गर्मी की छुट्टियां, शादी का सीजन और फैक्टरियों में छुट्टियां घोषित होते ही गुजरात के सूरत में रहने वाले प्रवासी मजदूर अपने-अपने घर लौटने के लिए बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशनों पर उमड़ पड़े हैं।

इसी के चलते उधना रेलवे स्टेशन पर हालात बेकाबू हो गए। इसके चलते स्टेशन पर भगदड़ जैसे दृश्य देखने को मिले। इससे निपटने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

यात्रियों की भारी भीड़ और ट्रेनों की कमी के कारण स्टेशन परिसर में हालात बेकाबू हो गए और अफरा तफरी मच गयी। यात्री रेलवे स्टेशन के बाहर 12 से 24 घंटे तक लंबी कतारों में भूखे-प्यासे खड़े हुए हैं।

जयपुर:  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मुलाकात ये खबर भी पढ़े : जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मुलाकात

धैर्य टूटने पर कई लोगों ने स्टेशन की बाउंड्री कूदकर अंदर घुसने की कोशिश की, जिससे हालात बेकाबू हो गए। इस स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार स्टेशन पर पीने के पानी की भी भारी किल्लत देखी गई। जब प्रशासन ने पानी की व्यवस्था की गई, तो प्यासे लोग एक-दूसरे से पानी की बोतल भी छीनते नजर आए। इससे रेलवे स्टेशन के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि

स्टेशन पर यात्रियों की कतार 3 से 5 किलोमीटर तक लंबी हो गई थी। बताया जा रहा है कि यह भीड़ केवल गर्मी की छुट्टियों की वजह से नहीं, बल्कि पिछले कुछ समय से एलपीजी सिलेंडर संकट के कारण भी मजदूरों का पलायन बढ़ा है। इससे यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई है और रेलवे की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।

सूत्रों का कहना है कि भीषण गर्मी और भीड़ के कारण लाइन में खड़े दो यात्री बेहोश भी हो गए। करीब 7000 से ज्यादा यात्रियों के सामने केवल 2 ट्रेनों की उपलब्धता से हालात और बिगड़ गए। इस दौरान एक भावुक दृश्य भी सामने आया, जहां एक युवक अपनी पत्नी की अस्थियां लेकर घंटों ट्रेन में चढ़ने के लिए संघर्ष करता रहा।

वडोदरा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस , हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत ये खबर भी पढ़े : वडोदरा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस , हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत

यात्रियों का आरोप है कि हर साल इस तरह की भीड़ के बावजूद रेलवे प्रशासन पहले से कोई ठोस योजना नहीं बनाता, जिसके कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

रेलवे अधिकारी अनुभव सक्सेना के अनुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अब तक 6 ट्रेनों का संचालन किया जा चुका है, जिनमें उधना से जयनगर और मधुबनी के लिए ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों की संख्या पर लगातार नजर रखी जा रही है।

रेलवे डिप्टी एसपी दीपक गवाड़े ने बताया कि घोषित ट्रेनों के मुकाबले यात्रियों की संख्या बहुत अधिक है। प्रशासन यात्रियों से अपील कर रहा है कि अनावश्यक रूप से छोटे बच्चों और महिलाओं को भीषण गर्मी में स्टेशन पर न रोकें।

सूरत  स्थित सरसाना कन्वेंशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित ये खबर भी पढ़े : सूरत स्थित सरसाना कन्वेंशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भारत ने पाकिस्तान को FIH प्रो हॉकी लीग लगातार दूसरी बार चटाई धूल

लंदन :भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले एक दशक के शानदार रिकॉर्ड को कायम रखा हुआ है...
खेल 
भारत ने पाकिस्तान को FIH प्रो हॉकी लीग लगातार दूसरी बार चटाई धूल

आज का राशिफल 27 जून 2026 : नई शुरुआत, नए अवसर और महत्वपूर्ण निर्णयों का संकेत 

मेष दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यस्थल पर  मेहनत वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आएगी।  कुछ दिनों से किसी प्रोजेक्ट...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 27 जून 2026 : नई शुरुआत, नए अवसर और महत्वपूर्ण निर्णयों का संकेत 

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत

नई दिल्ली । जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 1-3 जुलाई को 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली...
दिल्ली 
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत

डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल । मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से...
मध्य प्रदेश 
डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर देव संस्कृति विश्व विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तराखंड 
नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

उत्तर प्रदेश

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी
उत्तर प्रदेश 
सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

लखनऊ। गुरुवार एलडीए में तैनात रहे अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा का स्थानांतरण शासन के बाद इसे अलीगंज काण्ड से...
उत्तर प्रदेश 
ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई