असम विस के इतिहास में पहली बार मुस्लिम नेता को विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी
गुवाहाटी । असम विधानसभा के इतिहास में पहली बार किसी मुस्लिम विधायक को विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक वाजेद अली चौधुरी को विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया है।
बुधवार को विपक्षी गठबंधन की ओर से इस नियुक्ति की घोषणा की गई। वाजेद अली चौधुरी अब विधानसभा में विपक्ष की ओर से नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही डॉ. जयप्रकाश दास को उप-विपक्ष नेता की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों को आगामी विधानसभा सत्र से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
