ईंधन की कीमतों में तेज उछाल से थोक महंगाई दर अप्रैल में 8.3 फीसदी पर

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर में भी इजाफा हुआ है। ईंधन, बिजली और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण अप्रैल में थोक महंगाई दर बढ़कर 8.30 फीसदी हो गई है, जो मार्च में 3.88 फीसदी थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को आंकड़ों में बताया कि ईंधन और बिजली श्रेणी में महंगाई दर अप्रैल में 24.71 फीसदी हो गई, जो मार्च में 1.05 फीसदी थी। इसके साथ ही कच्चे तेल की महंगाई दर अप्रैल में 88.06 फीसदी रही, जबकि मार्च में यह 51.5 फीसदी थी। आंकड़ों के अनुसार खाद्य वस्तुओं में महंगाई दर अप्रैल में 1.98 फीसदी रही, जो मार्च में 1.90 फीसदी थी। गैर-खाद्य वस्तुओं में महंगाई दर बढ़कर अप्रैल में 12.18 फीसदी हो गई, जो पिछले महीने मार्च में 11.5 फीसदी थी।

मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल 2026 में मुद्रास्फीति खनिज तेल, कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस, मूल धातु, अन्य विनिर्माण और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण अधिक रही है। ईंधन और बिजली श्रेणी में एलपीजी में महंगाई दर अप्रैल में 10.92 फीसदी रही।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 50 फीसदी की वृद्धि के बावजूद केंद्र सरकार ने अब तक पेट्रोल और घरेलू रसोई गैस की कीमतों को स्थिर रखा है, ताकि उपभोक्ताओं को कीमतों में बढ़ोतरी के असर से बचाया जा सके। हालांकि, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की गई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, भारी बारिश से गंगा का बढ़ा जलस्तर

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को बारिश का दौर जारी है। राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, भारी बारिश से गंगा का बढ़ा जलस्तर

डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा...
उत्तर प्रदेश 
डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’

बच्चों के लिए खतरा बनीं दवाओं पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

खांसी-जुकाम के मौसम के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर केंद्र अलर्ट नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बच्चों की सुरक्षा...
राष्ट्रीय 
बच्चों के लिए खतरा बनीं दवाओं पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

सुक्खू सरकार का पेंशनधारकों को तोहफा, अधिकतम पेंशन की सीमा बढ़ाई

अब अधिकतम पेंशन की सीमा 60 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 12 हजार 50 रुपये कर दी शिमला। हिमाचल...
हिमाचल 
सुक्खू सरकार का पेंशनधारकों को तोहफा, अधिकतम पेंशन की सीमा बढ़ाई

फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था कानपुर। फर्म बंद कराने का भरोसा देकर उसके जीएसटी पंजीकरण का दुरुपयोग...
उत्तर प्रदेश 
फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा...
उत्तर प्रदेश 
डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’

फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था कानपुर। फर्म बंद कराने का भरोसा देकर उसके जीएसटी पंजीकरण का दुरुपयोग...
उत्तर प्रदेश 
फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा