"ऑपरेशन विश्वास" के तहत पुलिस ने लौटाए 532 खोए और चोरी हुए मोबाइल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के पूर्वी रेंज ने जनता का भरोसा मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को "ऑपरेशन विश्वास" के तहत 532 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए।

महाराजा अग्रसेन कॉलेज, न्यू अशोक नगर में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने दिल्ली पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने वाली पहल बताया।

पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) जोन-1 देवेश चंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।

पालम अग्निकांड जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, MCD और दमकल विभाग की लापरवाही से गईं 9 जानें ये खबर भी पढ़े : पालम अग्निकांड जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, MCD और दमकल विभाग की लापरवाही से गईं 9 जानें

इनके अलावा उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल, शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा, एसीपी, एसएचओ और तीनों जिलों के पुलिस अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

साइबर ठगी और नशे के खिलाफ किया जागरूक
कार्यक्रम की शुरुआत साइबर जागरूकता और ड्रग अवेयरनेस सत्र से हुई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए।

साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। लोगों से अपील की गई कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार राजीव कुमार ने कहा कि ऑपरेशन विश्वास दिल्ली पुलिस की जनहित, पारदर्शी पुलिसिंग और तकनीक आधारित जांच के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि खोई और चोरी हुई संपत्ति को उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाना पुलिस की सेवा-भावना को दर्शाता है। उन्होंने मोबाइल फोन बरामद करने और कार्यक्रम के आयोजन में शामिल पुलिस टीमों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान स्पेशल सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे। अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर कई लोगों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए और दिल्ली पुलिस की तत्परता तथा नागरिक-अनुकूल कार्यशैली की प्रशंसा की।

वहीं ऑपरेशन विश्वास के तहत मोबाइल फोन बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्वी, शाहदरा और उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस अधिकारियों और टीमों को सम्मानित भी किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी मेहनत, समर्पण और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

साधु-संतों के वेश में प्रदर्शन पर भाजपा नेता ने भेजा विधिक नोटिस

अयोध्या। संसद भवन के बाहर राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर साधु-संतों का वेश धारण कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
साधु-संतों के वेश में प्रदर्शन पर भाजपा नेता ने भेजा विधिक नोटिस

27 दिन बाद व्यापारी की हुई पहचान, अज्ञात शव का अंतिम संस्कार... पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल

कानपुर। सचेण्डी थाना क्षेत्र से लापता आलू व्यापारी की पहचान 27 दिन बाद होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
27 दिन बाद व्यापारी की हुई पहचान, अज्ञात शव का अंतिम संस्कार... पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल

अंबेडकर प्रतिमा विवाद: तीसरे दिन भी लबकनी गांव में तनाव, सात नामजत 70 अज्ञात पर केस दर्ज

देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाए जाने के बाद उपजे विवाद के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकर प्रतिमा विवाद: तीसरे दिन भी लबकनी गांव में तनाव, सात नामजत 70 अज्ञात पर केस दर्ज

ग्लासगो में भारतीय बॉक्सरों की चमक, अंकुश-सचिन स्वर्ण विजेता, लवलीना को रजत

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को अंकुश पंघाल और सचिन सिवाच ने...
खेल 
ग्लासगो में भारतीय बॉक्सरों की चमक, अंकुश-सचिन स्वर्ण विजेता, लवलीना को रजत

आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती

आईबीपीयस  भर्ती : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लेरिकल कैडर XVI के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी...
शिक्षा-रोजगार 
आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश

साधु-संतों के वेश में प्रदर्शन पर भाजपा नेता ने भेजा विधिक नोटिस

अयोध्या। संसद भवन के बाहर राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर साधु-संतों का वेश धारण कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
साधु-संतों के वेश में प्रदर्शन पर भाजपा नेता ने भेजा विधिक नोटिस

27 दिन बाद व्यापारी की हुई पहचान, अज्ञात शव का अंतिम संस्कार... पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल

कानपुर। सचेण्डी थाना क्षेत्र से लापता आलू व्यापारी की पहचान 27 दिन बाद होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
27 दिन बाद व्यापारी की हुई पहचान, अज्ञात शव का अंतिम संस्कार... पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल

अंबेडकर प्रतिमा विवाद: तीसरे दिन भी लबकनी गांव में तनाव, सात नामजत 70 अज्ञात पर केस दर्ज

देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाए जाने के बाद उपजे विवाद के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकर प्रतिमा विवाद: तीसरे दिन भी लबकनी गांव में तनाव, सात नामजत 70 अज्ञात पर केस दर्ज

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप