आसमान पर बादलों का डेरा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर में बरसा पानी, मौसम हुआ सुहाना
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) में आज सुबह बरसात होने से मौसम सुहावना हो गया। कुछ स्थानों पर तो अभी भी बूंदाबांदी हो रही रही है। आसमान पर बादलों का डेरा है। हवा में ठंडक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली-एनसीआर में आज और कल पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जता चुका है। दिल्ली-एनसीआर प्रमुख महानगरीय क्षेत्र है। इसमें दिल्ली के साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पड़ोसी जिले शामिल हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम में आए इस बदलाव के लिए कारक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को बताया है। विभाग ने आज और कल हलकी बरसात के बीच 30 से 50 किलीमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद जताई है। विभाग ने कहा कि तापमान में भी तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इस दौरान मौसम खुशगवार बना रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
