सोनार बांग्ला के सपने को साकार करेगी शुभेंदु सरकार : रेखा गुप्ता

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को पश्चिम बंगाल में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। रेखा गुप्ता ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताया और बंगाल की जनता को नमन करते हुए कहा कि शुभेंदु सरकार सोनार बांग्ला के सपने को साकार करेगी।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि पिछले 15 वर्षों में बंगाल की जनता ने अत्याचार, दमन और भ्रष्टाचार का दौर देखा, लेकिन अब जनता ने सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से बदलाव का फैसला किया है। आज का दिन बंगाल के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है, जहां विकास और विश्वास के साथ राज्य आगे बढ़ेगा और पूरे देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा।

एसआईआर को लेकर भ्रम में न आएं, दिल्ली के किसी वैध मतदाता का वोट नहीं कटेगा : हर्ष मल्होत्रा ये खबर भी पढ़े : एसआईआर को लेकर भ्रम में न आएं, दिल्ली के किसी वैध मतदाता का वोट नहीं कटेगा : हर्ष मल्होत्रा

रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान जिस तरह भ्रष्टाचार और अत्याचार की घटनाएं सामने आती थीं, अब उस दौर का अंत हो चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार के नेतृत्व में बंगाल में सुशासन, विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता मिलेगी। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बनी सरकार ने एक सकारात्मक संदेश दिया है कि अब बंगाल का भविष्य उज्ज्वल होगा।

उन्होंने शुभेंदु अधिकारी और बंगाल की जनता को दिल्ली की ओर से हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक आंकड़ों की जीत नहीं है, बल्कि उन 321 भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान की भी जीत है, जिन्होंने बंगाल के बेहतर भविष्य और सोनार बांग्ला के सपने के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। इन कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान केवल भाजपा के लिए नहीं, बल्कि बंगाल की आने वाली पीढ़ियों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में महिलाओं, युवाओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर जिस तरह अत्याचार हुए, उसने लोकतंत्र को शर्मसार किया। जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब दिया है और अब बदलाव की नई सुबह शुरू हुई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीएम योगी ने आगरा में अपने दो दिवसीय दौरे में 342 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

आगरा। सीएम योगी आज अपने दो दिवसीय आगरा दौरे पर जनपद जालौन से हेलीकॉप्टर द्वारा करीब 4:50 बजे सांय फतेहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने आगरा में अपने दो दिवसीय दौरे में 342 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

जर्मनी: मकान की छत से टकराया विमान, हादसे दो लोगों की मौत, जांच शुरू

बर्लिन। जर्मनी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में शनिवार को एक छोटा निजी विमान रिहायशी इलाके में एक मकान की छत पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
जर्मनी: मकान की छत से टकराया विमान, हादसे दो लोगों की मौत, जांच शुरू

रक्षा मंत्री राजनाथ ने ‘कारगिल युद्ध’ के नायकों को दी श्रद्धांजलि, शौर्य संध्या कार्यक्रम में हुए शामिल

द्रास। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कारगिल युद्ध के उन नायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जिन्होंने देश की...
राष्ट्रीय  राज्य 
रक्षा मंत्री राजनाथ ने ‘कारगिल युद्ध’ के नायकों को दी श्रद्धांजलि, शौर्य संध्या कार्यक्रम में हुए शामिल

एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशिया चैंपियन बना भारत, फाइनल में पाकिस्तान को 3-1 से हराया

मस्कट (ओमान)। भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीत लिया। फाइनल में...
खेल 
एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशिया चैंपियन बना भारत, फाइनल में पाकिस्तान को 3-1 से हराया

कॉमनवेल्थ गेम्स: पुतुल सोनोवाल की अजेय लय टूटी, मलेशिया के इज्जत जुल्केपले से हारे

ग्लासगो। भारत के पुतुल सोनोवाल को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष एकल लॉन बॉल्स स्पर्धा में पहली हार का सामना...
खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स: पुतुल सोनोवाल की अजेय लय टूटी, मलेशिया के इज्जत जुल्केपले से हारे

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने आगरा में अपने दो दिवसीय दौरे में 342 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

आगरा। सीएम योगी आज अपने दो दिवसीय आगरा दौरे पर जनपद जालौन से हेलीकॉप्टर द्वारा करीब 4:50 बजे सांय फतेहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने आगरा में अपने दो दिवसीय दौरे में 342 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के युवाओं के संघर्ष और जद्दोजहद की बड़ी जीत : ओवैसी

मुरादाबाद। केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के युवाओं के संघर्ष और जद्दोजहद की बड़ी जीत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के युवाओं के संघर्ष और जद्दोजहद की बड़ी जीत : ओवैसी

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित