सुदर्शन और गिल के बीच ऑरेंज कैप की जंग तेज, पर्पल कैप में भुवनेश्वर-रबाडा संयुक्त रूप से शीर्ष पर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस और रोमांचक हो गई है। बल्लेबाजी में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल शीर्ष पर छाए हुए हैं, जबकि गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली है।

ऑरेंज कैप की दौड़ में साई सुदर्शन नंबर-1

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने चेन्नई के खिलाफ 37 गेंदों पर 64 रन की पारी खेलकर पहले ऑरेंज कैप अपने नाम की। मुकाबले से पहले उनके 552 रन थे, जबकि उनके ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन 554 रन के साथ उनसे आगे थे।

दिल्ली के करीब पहुंचा मानसून, बारिश से मिली राहत; IMD का येलो अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : दिल्ली के करीब पहुंचा मानसून, बारिश से मिली राहत; IMD का येलो अलर्ट जारी

हालांकि, साई सुदर्शन ने 53 गेंदों पर 84 रन की शानदार पारी खेलते हुए फिर से ऑरेंज कैप हासिल कर ली। अब उनके नाम 638 रन हो गए हैं, जबकि शुभमन गिल 616 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

ऑरेंज कैप तालिका में तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 579 रन बनाए हैं। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श 563 रन और सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 555 रन के साथ शीर्ष पांच में शामिल हैं।

विराट कोहली भी इस रेस में बने हुए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज 542 रन के साथ छठे स्थान पर हैं।

पर्पल कैप में भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा बराबरी पर

गेंदबाजी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से पर्पल कैप की रेस में आगे चल रहे थे, लेकिन गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा ने चेन्नई के खिलाफ 3 विकेट लेकर उनकी बराबरी कर ली।

अब दोनों गेंदबाजों के नाम 24-24 विकेट हैं। हालांकि, बेहतर इकॉनमी रेट (7.70) होने के कारण पर्पल कैप अभी भी भुवनेश्वर कुमार के पास है, जबकि रबाडा की इकॉनमी 9.18 है।

चेन्नई के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। इसके साथ ही उनके इस सीजन में 17 विकेट हो गए हैं और वह सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज ने साई सुदर्शन का विकेट लेकर सीजन में अपने विकेटों की संख्या 21 तक पहुंचाई और वह तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के राशिद खान ने भी 3 विकेट लेकर कुल 19 विकेट पूरे कर लिए और चौथे स्थान पर पहुंच गए।

राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर और कोलकाता नाइट राइडर्स के कार्तिक त्यागी 18-18 विकेट के साथ उनके पीछे बने हुए हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की बढ़ी दीवानगी, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

सुरक्षा कर्मी ने आर्यन के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर गाड़ी तक पहुंचाया  अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान...
मनोरंजन 
आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की बढ़ी दीवानगी, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

'अल्फा' के सामने 'धमाल 4' की रिलीज बनी बड़ी चुनौती  आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की...
मनोरंजन 
आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

शेखर सुमन के करीबी फिल्म निर्माता धर्मेश सांगानी पर ED का शिकंजा

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई के कारोबारी और फिल्म निर्माता धर्मेश नरेंद्र सांगानी के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम...
राज्य  महाराष्ट्र 
शेखर सुमन के करीबी फिल्म निर्माता धर्मेश सांगानी पर ED का शिकंजा

रीजेंसी हॉस्पिटल गोरखपुर में न्यूरो सेवाए, मरीजों का समग्र उपचार 

समय पर सही इलाज मरीज की जिंदगी बदल सकता:डॉ. त्रिपुरारी
उत्तर प्रदेश 
रीजेंसी हॉस्पिटल गोरखपुर में न्यूरो सेवाए, मरीजों का समग्र उपचार 

स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि हमें ऐसे संगठन और राजनीतिक पार्टियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

69000 शिक्षक भर्ती : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से अभ्यर्थियों ने की मुलाकात

6 साल से इंतजार में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी, आरक्षण नियमों के पालन की उठाई आवाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश 69000...
उत्तर प्रदेश 
69000 शिक्षक भर्ती : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से अभ्यर्थियों ने की मुलाकात

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की देर रात खजूर से लदी एक डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम