लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के अगले सीडीएस, केंद्र की मंजूरी

रक्षा मंत्रालय में सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को देश का अगला रक्षा प्रमुख नियुक्त किया है। मौजूदा चीफ डिफेंस आफ स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। वे 30 मई को जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे और रक्षा मंत्रालय में सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 1 सितंबर, 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार हैं। इससे पहले वे 1 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2025 तक सेना के उप प्रमुख और मार्च, 2023 से जून 2024 तक केंद्रीय कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे। उन्होंने 39 वर्षों की विशिष्ट सेवा के बाद 31 जुलाई, 2025 को सेना से सेवानिवृत्ति ली थी। उन्होंने सेंट्रल कमांड के जीओसी के रूप में भी कार्य किया है। लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि अपनी लंबी सैन्य सेवा और प्रमुख पदों पर रहने के लिए जाने जाते हैं।

केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2020 को तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीडीएस) का पद सृजित किया था। इसके बाद जनरल बिपिन रावत भारत के पहले सीडीएस बने थे। उनका कार्यकाल 1 जनवरी, 2020 से 8 दिसंबर, 2021 तक रहा था। केरल के कुन्नूर में 8 दिसंबर को एक दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया था। इसके बाद 9 दिसंबर, 2021 से 29 सितंबर 2022 तक यह पद रिक्त रहा।

जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को दूसरे सीडीएस के रूप में 30 सितंबर, 2022 को नियुक्त किया गया। उनका कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद अब तीसरे सीडीएस के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को यह अहम जिम्मेवारी दी गई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

भूतपूर्व सैनिक की पांच साल पुरानी शिकायत का हुआ समाधान

मोहनलालगंज, लखनऊ । मोहनलालगंज थाना समाधान दिवस में नायाब तहसीलदार व थाना प्रभारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई वहीं नगराम...
उत्तर प्रदेश 
भूतपूर्व सैनिक की पांच साल पुरानी शिकायत का हुआ समाधान

ऐश्वर्य राज के सहारे पूर्वाचंल पर रालोद का फोकस

  लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल ने विधान सभा चुनाव के कुछ माह पहले प्रदेश संगठन की कमान युवा नेता एवं बस्तीरालोद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऐश्वर्य राज के सहारे पूर्वाचंल पर रालोद का फोकस

पीडीए पंचायत में भाजपा पर बरसीं सीमा राजभर, बोलीं- जनता बदलाव को तैयार

मोहनलालगंज , लखनऊ।    नगराम क्षेत्र के भवानीखेड़ा में शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पंचायत का आयोजन   उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
पीडीए पंचायत में भाजपा पर बरसीं सीमा राजभर, बोलीं- जनता बदलाव को तैयार

घर-घर पहुंच रहा महर्षि वाल्मीकि का चित्र

लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव एवं शोभा यात्रा आयोजन समिति द्वारा हर हर वाल्मीकि, घर-घर वाल्मीकि अभियान आरंभ किया गया है।...