दुबई भेजी गई असम की मशहूर जीआई टैग तेजपुर लीची की पहली खेप 

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली । असम की भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्राप्त प्रसिद्ध तेजपुर लीची की पहली निर्यात खेप एपीडा के सहयोग से दुबई भेजी गई है। इस पहल से किसानों को बेहतर बाजार और अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है, जबकि पूर्वोत्तर भारत के कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलने का रास्ता भी मजबूत हुआ है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) ने 7 जून को जीआई-टैग वाली तेजपुर लीची की पहली निर्यात खेप असम से दुबई के लिए रवाना की है। ये उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कृषि उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार पहुंच के विस्तार में एक बड़ी उपलब्धि है। मंत्रालय ने बताया कि एक मीट्रिक टन की इस खेप में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग वाली तेजपुर लीची शामिल थी, जो असम के सबसे प्रसिद्ध बागवानी उत्पादों में से एक है। यह लीची अपनी असाधारण मिठास, चमकीले लाल रंग, विशिष्ट सुगंध और उत्कृष्ट स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। इस क्षेत्र में बॉम्बेया, बिलाती, इलायची, पियाजी और साही सहित कई उल्लेखनीय किस्में उगाई जाती हैं, जो अपने विशिष्ट स्वाद और गुणवत्ता के लिए सराही जाती हैं।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी कहा कि असम की प्रसिद्ध जीआई-टैग प्राप्त तेजपुर लीची अब विदेशी बाजारों में अपनी मिठास बिखेर रही है। उन्होंने कहा कि एपीडा के सहयोग से तेजपुर लीची की पहली निर्यात खेप दुबई रवाना हुई। इस कदम से यहां की लीची को वैश्विक पहचान मिलेगी, किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त होगा और पूर्वोत्तर भारत के कृषि उत्पादों के लिए नए अवसर सृजित होंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

‘टॉक्सिक’ में गीतू मोहनदास संग काम के अनुभव पर खुलकर बोले यश

मुंबई में हुई ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की म्यूज़िक लॉन्च के दौरान रॉकिंग स्टार यश ने डायरेक्टर गीतू...
मनोरंजन 
‘टॉक्सिक’ में गीतू मोहनदास संग काम के अनुभव पर खुलकर बोले यश

बसपा में 2007 जैसा ही ब्राह्मण काे मिलेगा सम्मान : मायावती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव—2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सत्ता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा में 2007 जैसा ही ब्राह्मण काे मिलेगा सम्मान : मायावती

रायबरेली में बेटी ने मां संग मिलकर पिता की हत्या की, शव दफनाया

आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुआ शव
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रायबरेली में बेटी ने मां संग मिलकर पिता की हत्या की, शव दफनाया

उत्तर प्रदेश