MCD शिक्षा समिति में भाजपा का दबदबा, योगेश वर्मा बने अध्यक्ष

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी योगेश वर्मा एडवोकेट को अध्यक्ष और अमित खड़खड़ी को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। आम आदमी पार्टी की ओर से दोनों पदों के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया था।

निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद शिक्षा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश वर्मा एडवोकेट ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा विश्वास जताया है, जिसके लिए वह नेतृत्व के आभारी हैं।

योगेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के करीब 1500 प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

इसके साथ ही स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और विद्यालयों के शैक्षणिक एवं भौतिक स्तर में सुधार के लिए भी कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में कई नए और महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे, जिससे निगम विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकें।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू जारी की एडवाइजरी ये खबर भी पढ़े : दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू जारी की एडवाइजरी

उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल स्कूलों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर सुविधाएं और समान अवसर उपलब्ध कराना है।

योगेश वर्मा ने कहा कि निगम के स्कूलों में पढ़ने वाला प्रत्येक बच्चा उनकी जिम्मेदारी है और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

उन्होंने अपने निर्विरोध निर्वाचन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों, शिक्षा समिति के सदस्यों और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

वहीं, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अमित खड़खड़ी ने भी पार्टी नेतृत्व एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षा समिति के अध्यक्ष के साथ मिलकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने का विश्वास दिलाया।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

काेरबा। लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह 6...
छत्तीसगढ़ 
मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। राज्य के कई हिस्सों में आसमान में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

ली चियुक यिउ से हारे श्रीकांत, चाइना मास्टर्स से बाहर...

शेनझेन। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का चाइना मास्टर्स 2026 में सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। श्रीकांत को...
खेल 
ली चियुक यिउ से हारे श्रीकांत, चाइना मास्टर्स से बाहर...

सीहोर में देश की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफॉर्मर इकाई शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार) सीहोर में सीजी (क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स) पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस...
मध्य प्रदेश 
सीहोर में देश की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफॉर्मर इकाई शुरू

इसरो का GSLV-F17 मिशन सफल, EOS-05 कक्षा में स्थापित

नई दिल्ली। इसरो ने जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को तय कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया...
राष्ट्रीय  राज्य 
इसरो का GSLV-F17 मिशन सफल, EOS-05 कक्षा में स्थापित

उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

मथुरा। गुरुवार को विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

अयोध्या के सूर्य स्तंभों की तर्ज पर 84 भव्य नक्काशीदार कान्हा भक्ति स्तंभों से सजाया गया पूरा मार्ग
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा

200 धरोहरों के संरक्षण के लिए ‘तीर्थ मित्र’ योजना को मंजूरी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा