दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 6 अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। बाहरी जिले की पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे छह अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई निहाल विहार थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस की गश्ती टीम ने सतर्कता दिखाते हुए सभी को मौके पर पकड़ लिया। बाद में सभी को कानूनी प्रक्रिया के तहत विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सौंप दिया गया है ताकि उनके निर्वासन की कार्रवाई पूरी की जा सके।

बाहरी जिले के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने सोमवार को बताया कि दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए अभियान तेज किया गया है। निहाल विहार थाने की टीम ने 10 अक्टूबर को चंदर विहार इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि कुछ विदेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के एक मकान में रह रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने छापा मारा। पुलिस को देखकर छह विदेशी नागरिक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने पासपोर्ट और वीजा दस्तावेज दिखाने में असमर्थता जताई। आगे जांच में पाया गया कि उनके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है और वे लंबे समय से दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे थे। गिरफ्तार विदेशी नागरिकों की पहचान कैमरून निवासी फ्रैंक फोटचिंग, रोमियो लूसियन, नाइजीरिया निवासी सैमुएल, माल्क फराडे, इनौसा, घना निवासी इवांस डांसो के रूप में हुई है। पुलिस ने विदेशी नागरिकों को आश्रय देने के आरोप में मकान मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त के अनुसार सभी छह विदेशी नागरिकों को नरेला स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

नेशंस कप में दम दिखाने को तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम, पहला मुकाबला अमेरिका से ये खबर भी पढ़े : नेशंस कप में दम दिखाने को तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम, पहला मुकाबला अमेरिका से

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

 शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2 ने दुनियाभर में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

'कॉकटेल 2 : शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों...
मनोरंजन 
 शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2 ने दुनियाभर में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

चकिया गैंगरेप मामले में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

चकिया गैंगरेप मामले में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार एसपी मनीष बोले-अन्य अपराधियों की भी होगी जल्द गिरफ्तारी  नन्दकिशोर...
चकिया गैंगरेप मामले में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने का साधन है योग: डीएम 

स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने का साधन है योग: डीएम  गांधी स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में डीएम,...
स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने का साधन है योग: डीएम 

महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी जिंदा बची

उन्नाव: यूपी के उन्नाव से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला के ऊपर से ट्रेन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी जिंदा बची

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: डिस्ट्रिक्ट जज ने दिया योग भगाए रोग का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: डिस्ट्रिक्ट जज ने दिया योग भगाए रोग का संदेश नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: डिस्ट्रिक्ट जज ने दिया योग भगाए रोग का संदेश

उत्तर प्रदेश

महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी जिंदा बची

उन्नाव: यूपी के उन्नाव से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला के ऊपर से ट्रेन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी जिंदा बची

 मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट पर लटकी रजिस्ट्रेशन रद्द होने की तलवार!

रामपुर : यूपी के रामपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट पर लटकी रजिस्ट्रेशन रद्द होने की तलवार!

भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

चोरी की भैंसें उन्नाव के स्लाटर हाउस में बेचने की कबूली बात, गैंग के अन्य सदस्य पहले ही हो चुके...
उत्तर प्रदेश 
भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

झांसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन पर नगर विधायक रवि शर्मा ने सर्किट हाउस में उनसे शिष्टाचार भेंट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव