असम विधानसभा में मुख्यमंत्री ने एनडीए की जीत को बताया राजनीतिक इतिहास के मील का पत्थर

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

गुवाहाटी । असम विधानसभा अधिवेशन के चौथे दिन मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि भाजपा नीत गठबंधन ने लगभग एक करोड़ मतदाताओं का समर्थन प्राप्त कर 102 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि भाजपा को 82 लाख, असम गण परिषद (अगप) को 14 लाख तथा बीपीएफ को 8 लाख वोट प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार गठबंधन को राज्य के लगभग 50 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन मिला।

डॉ. सरमा ने अपने संबोधन में हिंसामुक्त असम की दिशा में सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य में बम विस्फोट और आंदोलनकारी हिंसा की घटनाओं में काफी कमी आई है तथा असम अब शांति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विभिन्न शांति समझौतों के जरिए करीब 6000 युवक मुख्यधारा में लौटे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में सक्रिय उल्फा उग्रवादियों की संख्या में भी उल्लेखनीय कमी आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शपथ लेने के दिन से ही वे राज्य की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश में लग गए हैं। उन्होंने कहा कि दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अपने वादे पर हुए खरे उतारने के लिए रोड मैप तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाएं राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें, इसके लिए उनकी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। महिलाएं रसोई घर संभालने के साथ ही परिवार की अर्थव्यवस्था को भी संभालना चाहती हैं, इसलिए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में हुई वृद्धि तथा महंगाई को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा में उठाए गए प्रायः सभी मुद्दों पर जवाब देने की चेष्टा की।

मुख्यमंत्री आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दे रहे थे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने आए एक यात्री को कमरा दिलाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पं. शिवराम शुक्ला गंगा...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

पंचमुखी हनुमान मंदिर चोरीकांड का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

मंदिर चोरी के कई मामलों में आरोपियों की तलाश
उत्तर प्रदेश 
पंचमुखी हनुमान मंदिर चोरीकांड का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

सेल्समैन का सामान चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 148 सिगरेट की डिब्बियां और नकदी बरामद

लखनऊ। कैसरबाग थाना पुलिस ने सेल्समैन का सामान चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को...