गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर आज मंगलवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।आज सुबह से छाए कोहरे और ठंड ने संकेत दे दिया कि आने वाले दिसंबर माह में जमकर ठंड पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक छत्तीसगढ़ में खाड़ी से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से रायपुर सहित प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही दिनभर बादल छाए रहे। बादल छाए रहने के कारण रायपुर में नवंबर में दिन का तापमान दस वर्षों में सबसे कम रहा है ।रायपुर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार प्रदेशभर में सबसे ठंडा जांजगीर रहा। जहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 29 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और इससे ठिठुरन भी बढ़ेगी।

रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही और अधिकतम तापमान में गिरावट आई। बिलासपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.4 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23.5 डिग्री और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत