जशपुर : 112 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 56 लाख की जब्ती

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन आघात” के तहत अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है।

जशपुर और रायगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने पत्थलगांव क्षेत्र में घेराबंदी कर एक कार से 112 किलो 770 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार कर साेमवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल को रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध टोयोटा इलियट कार (डीएल-3 सीबी-5298) में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तरप्रदेश की ओर जा रहे हैं।

धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, गंगरेल से छोड़ा पानी ये खबर भी पढ़े : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, गंगरेल से छोड़ा पानी

सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस ने वाहन का पीछा शुरू किया और इसकी जानकारी जशपुर पुलिस को दी गई। इसके बाद पत्थलगांव थाना पुलिस ने पुरानी बस्ती के पास मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की।

संदिग्ध कार मौके पर पहुंची, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज रफ्तार में भगाने लगा। पुलिस ने पीछा किया, इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नाले के गड्ढे में फंस गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर वाहन की तलाशी ली, जिसमें पीछे की सीट के नीचे छिपाकर रखे गए 7 प्लास्टिक बोरियों में 108 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान संजीव कुमार नट (30 वर्ष), निवासी इटावा (उत्तरप्रदेश) और विजय पंडित (28 वर्ष), निवासी वैशाली (बिहार) हाल निवास लोनावाला (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा के संबलपुर से गांजा खरीदकर उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे।

पुलिस ने जब्त गांजे की कीमत करीब 54 लाख रुपये और तस्करी में प्रयुक्त कार की कीमत लगभग दाे लाख रुपये आंकी है। इस तरह कुल 56 लाख रुपये की जब्ती की गई है। आरोपितों के खिलाफ पत्थलगांव थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(2)(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक कृपादान लकड़ा सहित पुलिस टीम और रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...