मुख्यमंत्री नहीं बनने की स्थिति में आगे चुनाव लड़ने का कोई औचित्य नहीं : टीएस सिंहदेव

मुख्यमंत्री नहीं बनने की स्थिति में आगे चुनाव लड़ने का कोई औचित्य नहीं : टीएस सिंहदेव

रायपुर। मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम सिंहदेव ने प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि “मौजूदा वक्त में प्रदेश की स्थिति पर समीक्षा की जा रही है। कहां कितने वोट गिरे, कहां कितने सीट आ रहे हैं। सिंहदेव ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है। कितने सीटों पर आ रही है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के बाद अब टारगेट लगाना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौड़ में अन्य नामों के साथ मेरा भी नाम जोड़ा जाता है तो खुशी होगी।

सिंहदेव ने कहा कि, आखिरी मौका है, मुख्यमंत्री नहीं बनने की स्थिति में अब आगे चुनाव लड़ने का कोई औचित्य नहीं होगा, न मैं लड़ूंगा। जो काम मिलेगा, मतदाता जिम्मेदारी देंगे, वो काम करूंगा। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के इस बयान के बाद कांग्रेस के भीतरखाने में खलबली मच गयी है। बताया जा रहा है कि एक तरफ कांग्रेस जहां प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने को लेकर रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ डिप्टी सीएम सिंहदेव के इन बयानों के बाद छत्तीसगढ़ का सियासी तापमान बढ़ गया है।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

डीएम ने मेहदावल तहसील अंतर्गत बूढ़ी राप्ती नदी का किया स्थलीय निरीक्षण, डीएम ने मेहदावल तहसील अंतर्गत बूढ़ी राप्ती नदी का किया स्थलीय निरीक्षण,
संत कबीर नगर,02 जुलाई, 2025 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा तहसील मेहदावल अवस्थित नदी बूढ़ी राप्ती का स्थलीय निरीक्षण...
1.76 लाख का विद्युत बकाया निरस्त, जमानत रकम के साथ 40 हजार अदा करने का आदेश
दस दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ
साप्ताहिक बुधवार परेड का किया गया निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश
पानीपत: विकास कार्यों में कोताही को नहीं किया जाएगा सहन: रणबीर गंगवा
पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान 05 बदमाशो को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों के विवेचकों के साथ की गयी गोष्ठी, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश