उच्च न्यायालय ने चर्चित जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को सुनाई उम्रकैद की सजा

हाईकोर्ट ने कहा-सभी आरोपितों के लिए एक समान न्याय जरूरी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

हत्याकांड में पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे सहित 31 लोग थे आरोपी

  • वर्ष 2005 में रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने अमित जोगी को कर दिया था बरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में आखिरकार लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उच्च न्यायालय ने आज सोमवार को अहम फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की सजा दी। साथ ही 1,000 रुपये का जुमार्ना लगाया गया है। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि समान अपराध में शामिल आरोपितों के साथ अलग-अलग व्यवहार न्यायसंगत नहीं है।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविन्द वर्मा की स्पेशल डिवीजन बेंच ने बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में अहम फैसला सुनाते हुए अमित जोगी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 120-बी के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने उन्हें उम्रकैद और 1000 रुपये जुमार्ने की सजा सुनाई है। जुमार्ना अदा नहीं करने पर 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

जगदलपुर: केंद्रीय जेल में महिला बंदी ने की आत्महत्या , सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल  ये खबर भी पढ़े : जगदलपुर: केंद्रीय जेल में महिला बंदी ने की आत्महत्या , सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

अदालत ने अपने फैसले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि जब सभी आरोपितों पर एक ही अपराध में शामिल होने का आरोप हों, तो किसी एक आरोपित के साथ जानबूझकर अलग व्यवहार नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह भी कहा कि जब सभी आरोपितों के खिलाफ एक जैसे सबूत हों, तो किसी एक को बरी कर देना और बाकी को उन्हीं सबूतों के आधार पर दोषी ठहराना सही नहीं है, जब तक कि उसे छोड़ने का कोई ठोस और अलग कारण साबित न हो। यानी अमित जोगी को उच्चतम न्यायालय से भी राहत नहीं मिल सकी।

छत्तीसगढ़: पंचायत व नगरीय निकाय उपचुनाव की मतगणना 13 केंद्रों पर जारी.... ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: पंचायत व नगरीय निकाय उपचुनाव की मतगणना 13 केंद्रों पर जारी....

यह मामला गत 4 जून 2003 का है, जब रायपुर में एनसीपी नेता रामावतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में कुल 31 लोगों को आरोपित बनाया गया था, जिनमें से बल्टू पाठक और सुरेंद्र सिंह बाद में सरकारी गवाह बन गए थे। निचली अदालत ने 28 आरोपितों को दोषी ठहराया था, जबकि 31 मई 2007 को रायपुर की विशेष अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए अमित जोगी को बरी कर दिया था।

रायपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रधान आरक्षक शीतल यादव का शव, जांच जारी  ये खबर भी पढ़े : रायपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रधान आरक्षक शीतल यादव का शव, जांच जारी

अमित जोगी को बरी किए जाने के खिलाफ रामावतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की थी। इस दौरान अमित जोगी को राहत मिलते हुए स्टे मिला था, लेकिन बाद में उच्चतम न्यायालय ने मामले को दोबारा सुनवाई के लिए उच्च न्यायालय भेज दिया।

हत्याकांड के बाद प्रारंभिक पुलिस जांच पर पक्षपात के आरोप लगे थे, जिसके चलते राज्य सरकार ने मामला सीबीआई को सौंप दिया था। सीबीआई ने अपनी जांच में अमित जोगी समेत कई लोगों पर हत्या और साजिश रचने के आरोप लगाए थे।

उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान सतीश जग्गी की ओर से अधिवक्ता बीपी शर्मा ने पक्ष रखते हुए तर्क दिया कि यह हत्याकांड तत्कालीन राज्य सरकार की ओर से प्रायोजित था। उन्होंने कहा कि जब सीबीआई जांच शुरू हुई, तब सरकार के प्रभाव में कई सबूत मिटा दिए गए थे। ऐसे मामलों में केवल भौतिक साक्ष्य ही नहीं, बल्कि साजिश का पदार्फाश भी अहम होता है, इसलिए आरोपितों को केवल सबूतों के अभाव में दोषमुक्त नहीं किया जा सकता।

रामावतार जग्गी, कारोबारी पृष्ठभूमि से जुड़े हुए थे और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के करीबी माने जाते थे। जब विद्याचरण शुक्ल ने कांग्रेस छोड़कर एनसीपी का दामन थामा, तो जग्गी भी उनके साथ शामिल हुए और उन्हें छत्तीसगढ़ में पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया था।

इस चर्चित हत्याकांड में अभय गोयल, याहया ढेबर, वीके पांडे, फिरोज सिद्दीकी, राकेश चंद्र त्रिवेदी, अवनीश सिंह लल्लन, सूर्यकांत तिवारी, अमरीक सिंह गिल, चिमन सिंह, सुनील गुप्ता, राजू भदौरिया, अनिल पचौरी, रविंद्र सिंह, रवि सिंह, लल्ला भदौरिया, धर्मेंद्र, सत्येंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह परिहार, विनोद सिंह राठौर, संजय सिंह कुशवाहा, राकेश कुमार शर्मा, (मृत) विक्रम शर्मा, जबवंत और विश्वनाथ राजभर समेत 28 लोगों को दोषी पाया गया था। इन दोषियों में दो तत्कालीन सीएसपी, एक थाना प्रभारी, रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई याहया ढेबर और शूटर चिमन सिंह भी शामिल रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को अंडर -18 एशिया कप-2026 में...
मध्य प्रदेश 
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और एक ही जगह पर उपलब्ध हो,...
मध्य प्रदेश 
एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

श्योपुर । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में शनिवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान के बीच एक बस...
मध्य प्रदेश 
श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

भोपाल । जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन...
खेल  मध्य प्रदेश 
एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

उत्तर प्रदेश

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील