निगम क्षेत्र में दो-दो दिन बाद उठ रहा कचरा, वार्डों में फैलने लगी गंदगी

सफाई शुल्क समय पर, लेकिन कचरा संग्रहण व्यवस्था बदहाल; लोग घरों के बाहर फेंकने लगे कचरा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धमतरी। नगर निगम की कचरा संग्रहण व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है। शहर के कई वार्डों में दो से तीन दिन के अंतराल में ही कचरा उठाया जा रहा है, जिससे घरों में गंदगी जमा होने लगी है।

हालत यह है कि मजबूरी में लोग घरों के बाहर खाली स्थानों पर कचरा फेंकने लगे हैं। तेज हवा के साथ सूखा कचरा घरों के आंगन तक पहुंच रहा है, वहीं दुर्गंध से भी रहवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

जानकारी के अनुसार नगर निगम के 40 वार्डों में नौ महिला स्वच्छता समूहों के माध्यम से कचरा संग्रहण का कार्य कराया जा रहा है। महिलाओं को एक साथ दो-दो वार्डों की जिम्मेदारी दिए जाने के कारण सप्ताह में केवल दो या तीन दिन ही कचरा वाहन पहुंच पा रहा है।

चमोली सुरंग हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 श्रमिकों की मौत, सहायता की घोषणा ये खबर भी पढ़े : चमोली सुरंग हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 श्रमिकों की मौत, सहायता की घोषणा

बताया जा रहा है कि कई क्षेत्रों में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही कचरा संग्रहण किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा प्रत्येक घर में गीला और सूखा कचरा अलग अलग रखने के लिए हरे और नीले रंग के डिब्बे वितरित किए गए हैं, लेकिन नियमित कचरा उठाव नहीं होने से डिब्बे भरते जा रहे हैं। ऐसे में लोग फिर से सड़कों और खाली जगहों पर कचरा फेंकने को मजबूर हो रहे हैं।

सोरिद कॉलोनी काली मंदिर क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि यहां करीब 250 परिवार निवासरत हैं, लेकिन समय पर सफाई नहीं होने से गंदगी बढ़ती जा रही है।

क्षेत्र के नागरिक सचिन मिश्रा, सागर सोनी और देवेश सोनी ने आरोप लगाया कि नगर निगम केवल कुछ वार्डों को दिखावे के लिए चमकाया जा रहा है, जबकि कई इलाकों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

वहीं अवधेश ठाकुर, सोनू पांडे, सुमन पांडे और राकेश सालोमान ने कहा कि नगर निगम को सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देनी चाहिए। प्रतिदिन नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि नागरिक हर महीने समय पर सफाई शुल्क जमा कर रहे हैं।

इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं दिखाई दे रहा। बढ़ती गंदगी और अव्यवस्था से परेशान लोग अब नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1100 पर लगातार शिकायत दर्ज कराने लगे हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

इस संबंध में नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी कमलेश ठाकुर ने कहा कि शहर के 40 वार्डों में स्वच्छता समूह की महिलाओं द्वारा प्रतिदिन घरों से कचरा उठाया जा रहा है। यदि सोरिद वार्ड में ऐसी शिकायत है तो उसकी जांच करा लेते हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में बड़हलगंज-गोरखपुर फोरलेन पर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे चौतीसा नहर के पास अज्ञात वाहन...
उत्तर प्रदेश 
बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

30 साल की उम्र में 5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड बनाना है? जानें हर महीने कितनी SIP करनी होगी

कम उम्र में शुरू करने पर घट सकती है मासिक निवेश की जरूरत
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
30 साल की उम्र में 5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड बनाना है? जानें हर महीने कितनी SIP करनी होगी

घरेलू विवाद के बाद दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हरियाणा: हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चित्तौड़ा गांव में शनिवार दोपहर एक...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
घरेलू विवाद के बाद दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा

विवाद के बाद युवक को रिसर्च डिवीजन से बाहर निकाला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा

उत्तर प्रदेश

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों और बेटियों को विशेष उपहार देते...