फूंक से फरमान, दुआ से निदान, झोलाछाप डॉक्टरों ने बना दिया मौत की प्रयोगशाला

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलरामपुर। एक बार दुआ, माथे में चार बार फूंक, और सारी बीमारी दूर। ऐसे जुमले अब छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आम सुनाई देने लगे हैं। जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई कुछ दिन दिखी, वहीं अब उसकी रफ्तार थम सी गई है। नतीजा यह हुआ कि झोलाछाप डॉक्टरों का मनोबल फिर बढ़ गया है। इनका झांसा और अंधविश्वास आज भी ग्रामीण इलाकों में जानलेवा साबित हो रहा है। हालात इतने भयावह हैं कि बीते एक वर्ष में तीन लोगों की जान ऐसे ही फर्जी डॉक्टरों की लापरवाही से चली गई। जिनमें एक विशेष पिछड़ी जनजाति कोड़ाकू के बुजुर्ग की मौत भी शामिल है।

जब इंजेक्शन से ज्यादा झाड़-फूंक पर भरोसा
बलरामपुर जिले में कई ऐसे “डॉक्टर” सक्रिय हैं जो बीमारी का इलाज दवा से नहीं, बल्कि झाड़-फूंक और दुआओं से करते हैं। ये लोग भोले-भाले ग्रामीणों को ऊपरी हवा और जादू-टोना का भय दिखाकर पैसे ऐंठते हैं। किसी को माथे पर फूंक मारते हैं, किसी को पानी पढ़कर पिलाते हैं और इसी बहाने हजारों रुपए वसूल लेते हैं। गरीब और अशिक्षित वर्ग इन पर विश्वास कर अपनी जमा-पूंजी गंवा बैठते हैं, जबकि बीमारी गंभीर होकर जान तक ले लेती है।

डिग्री एक, इलाज दूसरा...गैरकानूनी प्रैक्टिस का बोलबाला
जिले में कई तथाकथित डॉक्टर ऐसे हैं जिनके पास होम्योपैथी या आयुर्वेद की डिग्री है, मगर इलाज करते हैं एलोपैथी से। यह न केवल अवैध है बल्कि जानलेवा भी साबित हो रहा है। प्रिस्क्रिप्शन पर डॉक्टर का नाम या डिग्री नहीं होती, ताकि किसी कार्रवाई की नौबत आए तो वे बच निकलें। सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग की निगरानी के बावजूद ये ‘सफेद कोट वाले अपराधी’ खुलेआम कैसे अपने क्लिनिक चला रहे हैं?

एक वर्ष में तीन केस, तीन जानें... और अभी भी खामोश व्यवस्था
केस 1: बलरामपुर के शंभू मेडिकल स्टोर में 8 वर्षीय मासूम के घाव का इलाज करते हुए संचालक ने खुद इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही बच्चे की हालत बिगड़ी और बाद में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।

केस 2: रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के गाजर गांव में कोड़ाकू जनजाति के 70 वर्षीय बुजुर्ग सोहर की तबीयत खराब हुई। झोलाछाप डॉक्टर इलियास अंसारी ने इलाज किया और परिजनों को अस्पताल ले जाने से रोका। गलत इलाज के चलते वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है, पर एफएसएसएल रिपोर्ट का इंतजार जारी है।

केस 3: रघुनाथनगर में एक महिला पाइल्स की दवा लेने गई, लेकिन मेडिकल संचालक ने खुद ‘ऑपरेशन’ कर दिया। वो भी बिना एनेस्थीसिया और बिना नर्स के। महिला दर्द से तड़पती रही और आखिरकार अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।

इधर, इस मामले को लेकर बलरामपुर जिले के सीएमएचओ डॉक्टर बसंत सिंह से फोन पर बात की गई। उन्होंने बताया कि, कलेक्टर के द्वारा हर अनुविभाग में कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया है। जल्द अन्य अनुविभाग में भी कार्रवाई की जाएगी।

जागरूकता ही सबसे बड़ा उपचार
बलरामपुर जैसे ग्रामीण जिलों में झोलाछाप डॉक्टरों की सक्रियता इस बात का संकेत है कि आज भी लोगों में सही इलाज को लेकर जागरूकता की कमी है। किसी भी बीमारी में झाड़-फूंक या अप्रमाणित इलाज पर भरोसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। अब जरूरत इस बात की है कि लोग शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से चिकित्सा की सही दिशा पहचानें। असली बदलाव तब आएगा, जब हर व्यक्ति विज्ञान और प्रमाणित चिकित्सा पर भरोसा करेगा। फिलहाल जिले के कलेक्टर ने इस मामले में अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, लेकिन विभागीय सुस्ती के कारण झोलाछाप डॉक्टरों का मनोबल धीरे-धीरे फिर बढ़ने लगा है।

 

कोरबा में विशाल सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिया स्वस्थ समाज का संदेश ये खबर भी पढ़े : कोरबा में विशाल सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिया स्वस्थ समाज का संदेश

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की,जामा मस्जिद देखी,इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत
उत्तर प्रदेश 
रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे

बर्पी एक्सरसाइज : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों के पास जिम जाने का वक्त नहीं होता है।...
लाइफस्टाइल 
बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे

सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

मेथी :भारतीय रसोई में मेथी एक महत्वपूर्ण मासाला है। इसका इस्तेमाल कई तरह की सब्जियों में किया जाता है। सिर्फ...
लाइफस्टाइल 
सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

क्या आपने उत्तराखंड का मशहूर व्यंजन आलू के गुटके का स्वाद चखा ?

आलू के गुटके  :आलू के पराठे से लेकर आपने उसकी कई किस्म की सब्जियों का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या...
खाना पकाना 
क्या आपने उत्तराखंड का मशहूर व्यंजन आलू के गुटके का स्वाद चखा ?

इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत

कमर्शियल LPG  : केंद्र सरकार ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। सरकार...
कारोबार 
इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की,जामा मस्जिद देखी,इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत
उत्तर प्रदेश 
रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त...
उत्तर प्रदेश 
  प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परछा में 16 वर्ष पूर्व एक दलित...
उत्तर प्रदेश 
 जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल