साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सेवानिवृत महिला प्रोफेसर (82 वर्षीय)को डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसाकर साइबर ठगों ने 01 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की बड़ी ऑनलाइन ठगी कर ली।

महिला को करीब सात दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा गया और उन्हें टेरर फंडिंग फर्जी के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 1.04 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला का बेटा घर पहुंचा और सच्चाई सामने आई।

बिलासपुर में 1.04 करोड़ रुपये की इस बड़ी साइबर ठगी का शिकार हुई सेवानिवृत्त प्रोफेसर का नाम प्रो. रमन श्रीवास्तव है। वह बिलासपुर के डीपी कॉलेज में पदस्थ थीं और वर्तमान में बिलासपुर के 'रियल हेवन' कॉलोनी में रहती हैं।

इस पूरे मामले में बिलासपुर साइबर सेल और संबंधित पुलिस स्टेशन में आधिकारिक एफआईआर 27 अप्रैल को दर्ज कराई गई है। मुंबई निवासी प्रशांत श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे एचआर कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर हैं।

दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े : दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

उनकी मां रमन श्रीवास्तव वर्ष 2005 में डीपी विप्र कॉलेज से प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुई थीं और वर्तमान में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रियल हैवेन, शांति नगर, मंगला चौक में रहती हैं।

प्रशांत श्रीवास्तव के अनुसार, 27 अप्रैल को उनकी मां रमन श्रीवास्तव ने फोन पर बताया कि 20 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजा, जिसमें संजय पीएसआई नाम लिखा था।

ठगों ने खुद को जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर महिला को फोन किया और कहा कि उनके नाम से अवैध लेनदेन हुआ है। इसके बाद उन्हें डराने के लिए उच्चतम न्यायालय और ईडी के फर्जी नोटिस भी भेजे गए।

ठगों ने महिला को लगातार निगरानी में रखा और किसी से बात न करने की हिदायत दी। इसके बाद ठगों ने वीडियो कॉल कर उन्हें धमकाना शुरू किया और कहा कि वे एक टेररिस्ट ग्रुप से जुड़ी हैं और अवैध धन लेन-देन में शामिल हैं, जिसके कारण उन्हें जेल हो सकती है।

इसके बाद करीब 3:10 बजे दोबारा वीडियो कॉल कर परिवार, बैंक खातों और वित्तीय जानकारी लेकर लगभग 2 घंटे 16 मिनट तक उन्हें मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया।

ठगों ने डराते हुए कहा कि गिरफ्तारी से बचना है तो बताए गए बैंक खातों में सभी पैसे ट्रांसफर करने होंगे। साथ ही धमकी दी गई कि यदि उन्होंने किसी परिजन से संपर्क किया तो उन्हें भी केस में फंसा दिया जाएगा और उनके बेटे-पोतों की भी निगरानी हो रही है।

धमकियों से डरकर पीडि़ता ने आरटीजीएस के माध्यम से पहले 20 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद विभिन्न बैंक खातों में अलग-अलग किश्तों में कुल 01 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये जमा करा लिए गए।

ठगों ने आगे 50 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग भी की। जब पीडि़ता ने अपने बेटे से 50 लाख रुपये मांगे, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। बेटा तुरंत बिलासपुर पहुंचा और उन्हें बताया कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुकी हैं।

मामले की शिकायत के आधार पर बिलासपुर के रेंज साइबर थाना में ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ बीएनएस की धारा 66(सी), 66(डी ), 308, 318 समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

क्या आपके बिल्डर ने तय दर से अधिक ली GST? अगर हां तो अब ले सकते रिफंड

FORM GST RFD-01 के माध्यम से कर सकते आवेदन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में घर खरीदने वालों के लिए राहत भरी...
उत्तर प्रदेश 
क्या आपके बिल्डर ने तय दर से अधिक ली GST? अगर हां तो अब ले सकते रिफंड

रायबरेली में दर्दनाक हादसा: नहर पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार, सिपाही समेत 3 की मौत

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक तेज रफ्तार कार बुधवार को नहर पुलिया से टकरा गई। हादसे में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रायबरेली में दर्दनाक हादसा: नहर पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार, सिपाही समेत 3 की मौत

रिश्वतखोरी मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंध समेत दो गिरफ्तार

सुलतानपुर । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की बैंक ऑफ बड़ौदा कोईरीपुर शाखा के शाखा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रिश्वतखोरी मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंध समेत दो गिरफ्तार

विधायक जितना अध्ययन करेंगे, उतनी मजबूती से जनता की आवाज उठाएंगे: ओम बिरला

वरिष्ठ विधायकों से सीखने की प्रवृत्ति बनाएं रखें: लोकसभा अध्यक्ष जयपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि विधानसभा...
राजस्थान 
विधायक जितना अध्ययन करेंगे, उतनी मजबूती से जनता की आवाज उठाएंगे: ओम बिरला

कानपुर में पीपीएन कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर । उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में हनुमान विहार क्षेत्र में बुधवार को पीपीएन कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष...