लोरमी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष उम्मीदवार सुजीत वर्मा जीते

लोरमी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष उम्मीदवार सुजीत वर्मा जीते

मुंगेली /रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका व 114 नगर पंचायत में हुए चुनाव के नजीजे आने शुरू हाे गए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रभाव क्षेत्र वाले मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष उम्मीदवार सुजीत वर्मा ने 2456 मतों से जीत दर्ज कर ली है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस चुनाव में लगातार प्रचार-प्रसार किया था। यहां कांग्रेस के अनिल दास पराजित हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत को अरुण साव के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद नगर पालिका का दर्जा मिला है। जहां पहले 15 वार्ड में नगर पंचायत में चुनाव होता था, लेकिन इस बार नगर पालिका क्षेत्र में कुल 18 वार्डों में चुनाव हुआ है। यहां पर 11 पार्षद भाजपा के, एक निर्दलीय सहित छह कांग्रेस उम्मीदवाराें ने जीत हासिल की है। जिनमें दाे भाजपा के पार्षद उम्मीदवार मतदान के पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं। लोरमी में भाजपा जीत का जश्न मना रही है।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात एक महिला के घर पर...
फायरिंग में मजदूर को लगी गोली
आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
फांसी का फंदा लगा महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा
पलवल सिविल सर्जन एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथाें गिरफ्तार
शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले
 कैबिनेट मंत्री को पायलट करके लौट रही गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन पुलिस कर्मी घायल