जिले में एसीबी-ईओडब्ल्यू की दबिश, व्यवसायी के घर खंगाल रहे दस्तावेज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह एसीबी–ईओडब्ल्यू की टीमों ने आबकारी और डीएमएफ मामले से जुड़े लगभग 18 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें बलरामपुर जिला भी शामिल है।  मिली जानकारी अनुसार, राज्यस्तरीय कार्रवाई के तहत बलरामपुर जिले के राजपुर बस स्टैंड स्थित व्यवसायी मनोज अग्रवाल के निवास पर एसीबी की टीम ने दबिश दी। दो गाड़ियों के काफिले में पहुंचे डीएसपी रैंक के अधिकारी घर को अंदर से लॉक कर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान टीम व्यवसाय से जुड़े रिकॉर्ड और संदिग्ध दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है।

इससे पहले जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, रायपुर की रामा ग्रीन कॉलोनी में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकाने पर, अमलीडीह स्थित ला विस्टा कॉलोनी में कारोबारी हरपाल अरोरा के घर तथा बिलासपुर में अशोक टूटेजा के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। वहीं सरगुजा जिला मुख्यालय में पशु चिकित्सक डॉ. तनवीर अहमद और सप्लायर अमित अग्रवाल के यहां भी एसीबी–ईओडब्ल्यू के अधिकारी मौजूद रहकर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। रायपुर पुलिस सूत्रों के अनुसार छापे अंबिकापुर और कोंडागांव सहित कई जिलों में एक साथ डाले गए हैं, जहां अधिकारी लगातार दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं।

समुदाय-आधारित फोस्टर केयर के तहत रायगढ़ में पहली बार बालक को मिला पारिवारिक संरक्षण ये खबर भी पढ़े : समुदाय-आधारित फोस्टर केयर के तहत रायगढ़ में पहली बार बालक को मिला पारिवारिक संरक्षण

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

गोरखपुर। भूमि विवाद से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण को लेकर सदर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी...
उत्तर प्रदेश 
प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

आप के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह

इंदौर । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को सत्ता से...
मध्य प्रदेश 
आप के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह

उन्नाव डीएम घनश्याम मीना का अपराधियों पर शिकंजा, 7 और बदमाश जिला बदर

उन्नाव। जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम मीना ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपराधियों के...
उन्नाव डीएम घनश्याम मीना का अपराधियों पर शिकंजा, 7 और बदमाश जिला बदर

नेपाल के विदेश मंत्री की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता से बीजिंग में मुलाकात

काठमांडू । नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने सोमवार को बीजिंग में चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के विदेश विभाग प्रमुख...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल के विदेश मंत्री की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता से बीजिंग में मुलाकात

देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा

नई दिल्ली। 16 June 2026: देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है।...
राष्ट्रीय 
देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा

उत्तर प्रदेश

प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

गोरखपुर। भूमि विवाद से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण को लेकर सदर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी...
उत्तर प्रदेश 
प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। बैंकिंग संस्थाएं देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय समावेशन की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ओईएफ क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा ,हाथरस द्वारा पिछले 1 महीने से पुरुषोत्तम मास में चल रही प्याऊ सेवा का...
उत्तर प्रदेश 
श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

बदायूं। हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूं के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर ख़ां ने अपने लगभग...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर