उच्च न्यायालय ने सबूतों के अभाव में ताड़मेटला नरसंहार के सभी आरोपितों को किया बरी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले के ताड़मेटला में 2010 को हुए भीषण नक्सली हमले के सभी आरोपितों को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बरी कर दिया है।

न्यायालय ने राज्य सरकार की अपील खारिज करते हुए निचली अदालत के बरी करने के फैसले को बरकरार रखा है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का यह आदेश पांच मई को दिया गया। अदालत ने इस फैसले को आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक किया।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने पाया कि जांच एजेंसियां आरोपितों के खिलाफ ठोस और कानूनी रूप से स्वीकार्य सबूत पेश करने में विफल रहीं। ट्रायल कोर्ट ने 2013 में ही सबूतों के अभाव में इन आरोपितों को बरी कर दिया था, जिसे अब उच्च न्यायालय ने भी बरकरार रखा है।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, कहा - प्राचीन ज्ञान  हमारी सांस्कृतिक अस्मिता की अमूल्य धरोहर ये खबर भी पढ़े :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, कहा - प्राचीन ज्ञान  हमारी सांस्कृतिक अस्मिता की अमूल्य धरोहर

उच्च न्यायालय ने अपनी टिप्पणी में कहा कि यह बेहद दुखद है कि इतने बड़े नरसंहार और राष्ट्रीय सुरक्षा पर हमले के बावजूद, जांच एजेंसियां असली कातिलों को पकड़ने और उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाने में नाकाम रहीं।

डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में कहा है कि, हमें यह देखकर बेहद दुख हुआ है। बड़े पैमाने पर जवान बलिदान हुए और राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर परिणाम भुगतने पड़े।

बलौदाबाजार वनमण्डल के अंतर्गत वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने को एंटी एनक्रोचमेंट ड्राइव शुरू ये खबर भी पढ़े : बलौदाबाजार वनमण्डल के अंतर्गत वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने को एंटी एनक्रोचमेंट ड्राइव शुरू

इसके निपटारे में कोई भी कानूनी रूप से मान्य और विश्वसनीय साक्ष्य पेश नहीं किया जा सका। इसलिए निचली अदालत को उन्हें बरी करने के लिए विवश होना पड़ा।

जवानों पर हुए सामूहिक हमले के आरोपितों को प्रत्यक्ष साक्ष्यों की कमी, अपूर्ण परिस्थितिजन्य साक्ष्य, जांच में प्रक्रियात्मक खामियों और अपराध की गंभीरता के बावजूद उचित संदेह से परे दोष सिद्ध करने में विफलता के कारण बरी कर दिया गया।

कोर्ट द्वारा रेखांकित किया की पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों की शिनाख्त परेड नहीं कराई। जांच एजेंसियों ने आर्म्स एक्टके तहत आवश्यक अभियोजन स्वीकृति का कोई रिकॉर्ड पेश नहीं किया।

गरीब कल्याण योजनाओं ने बदला देश के करोड़ों नागरिकों का जीवन स्तर : अखिलेश सोनी ये खबर भी पढ़े : गरीब कल्याण योजनाओं ने बदला देश के करोड़ों नागरिकों का जीवन स्तर : अखिलेश सोनी

अभियोजन पक्ष के अधिकांश गवाह जिनमें कई ग्रामीण और पुलिसकर्मी भी शामिल थे अदालत में अपनी बात से मुकर गए उन्होंने कोर्ट में कहा कि वे आरोपितों को नहीं पहचानते।

अदालत के अनुसार, आरोपितों से घातक हथियार या गोला-बारूद की जब्ती को कानूनी रूप से सिद्ध नहीं किया जा सका। आरोपितों के खिलाफ कोई भी प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिला जो उन्हें सीधे घटनास्थल पर हुई गोलीबारी या साजिश से जोड़ सके।

उच्च न्यायालय ने इस बात पर गहरा दुख जताया कि 76 जवानों के बलिदान जैसे गंभीर मामले में भी एजेंसियां कानूनी रूप से स्वीकार्य सबूत जुटाने में नाकाम रहीं, जिसके कारण असली दोषी अब भी कानून की पकड़ से बाहर हैं।

उल्लेखनीय है कि 7 जनवरी 2013 को दंतेवाड़ा की अतिरिक्त सत्र अदालत ने सबूतों के अभाव में सभी 10 आरोपितों को बरी कर दिया था। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2014 में निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विंध्याचल थाना पुलिस ने मंगलवार भोर गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद

हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत, तीन घायल

लखीमपुर खीरी। नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत, तीन घायल

एफआईएच नेशंस कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम

ऑकलैंड: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पूल-ए के...
खेल 
एफआईएच नेशंस कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम

आगरा में सड़क हादसे के बाद बवाल: युवक की मौत पर भड़के ग्रामीण, पुलिस पर पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल

आगरा। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आगरा में सड़क हादसे के बाद बवाल: युवक की मौत पर भड़के ग्रामीण, पुलिस पर पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल

इंदौर में रक्षा विनिर्माण पर कार्यशाला, आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा...

इंदौर। मध्य प्रदेश इंडस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन एवं डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन द्वारा देश को रक्षा उत्पादों के विनिर्माण एवं इसमें...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में रक्षा विनिर्माण पर कार्यशाला, आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा...

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विंध्याचल थाना पुलिस ने मंगलवार भोर गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद

हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत, तीन घायल

लखीमपुर खीरी। नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत, तीन घायल

आगरा में सड़क हादसे के बाद बवाल: युवक की मौत पर भड़के ग्रामीण, पुलिस पर पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल

आगरा। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आगरा में सड़क हादसे के बाद बवाल: युवक की मौत पर भड़के ग्रामीण, पुलिस पर पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल

स्वस्थ नागरिक विकसित भारत की ताकत, गांव-गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं: अनुप्रिया पटेल

मीरजापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत की...
उत्तर प्रदेश 
स्वस्थ नागरिक विकसित भारत की ताकत, गांव-गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं: अनुप्रिया पटेल