कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच में दो संदिग्धों के पास से मिला 28 लाख की नकदी,जांच जारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच से दो संदिग्ध यात्रियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उनके पास मिले बैग से 28 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। दोनों से पूछताछ और रकम को लेकर जांच जारी है।

जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों यात्री इस रकम से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। पकड़े गए युवकों की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी राहुल सोनी और पुष्प कुमार के रूप में हुई है। बरामद नकदी और दोनों आरोपितों को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग, वाराणसी के सुपुर्द कर दिया गया है। आयकर की टीम उन्हें लेकर पूछताछ के लिए रवाना हो गई है।

सीएचसी परिवा शुंभा में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त, स्टाफ के बावजूद मरीज बेहाल ये खबर भी पढ़े : सीएचसी परिवा शुंभा में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त, स्टाफ के बावजूद मरीज बेहाल

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

निजीकरण की तैयारी में लागू की गई वर्टिकल व्यवस्था पूरी तरह विफल: समिति

"पॉलिसी पैरालिसिस" को तत्काल समाप्त करने की समिति ने उठाई मांग लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के...
उत्तर प्रदेश 
निजीकरण की तैयारी में लागू की गई वर्टिकल व्यवस्था पूरी तरह विफल: समिति

महापौर प्रवेश वाही ने 135 इलेक्ट्रिक स्वच्छता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी अधिक प्रभावी,पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा  नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था को...
राष्ट्रीय 
महापौर प्रवेश वाही ने 135 इलेक्ट्रिक स्वच्छता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

निजीकरण की तैयारी में लागू की गई वर्टिकल व्यवस्था पूरी तरह विफल: समिति

"पॉलिसी पैरालिसिस" को तत्काल समाप्त करने की समिति ने उठाई मांग लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के...
उत्तर प्रदेश 
निजीकरण की तैयारी में लागू की गई वर्टिकल व्यवस्था पूरी तरह विफल: समिति

रालोद उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने अनुपम मिश्रा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने शनिवार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रालोद उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने अनुपम मिश्रा