राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम-एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

किशनगंज । बिहार के राज्यपाल के प्रस्तावित किशनगंज दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। रविवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों को लेकर विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वरीय पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्रीफिंग के दौरान डीएम ने राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए बताया कि समाहरणालय परिसर में उच्चस्तरीय बैठक एवं कनकई सभागार में सिविल सोसाइटी के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में किशनगंज एवं अररिया जिले के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कार्केड मूवमेंट को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग में किसी भी प्रकार का अवरोध या अवांछित गतिविधि नहीं होनी चाहिए। हवाई अड्डा परिसर में रनवे की कड़ी निगरानी रखने और किसी भी व्यक्ति या पशु की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं पुलिस अधीक्षक ने गार्ड ऑफ ऑनर, कार्केड मूवमेंट, पायलट कार, एस्कॉर्ट कार एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सुबह 6:30 बजे तक ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहने तथा 7 बजे उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया। एसपी ने बताया कि कार्केड में शामिल सभी वाहनों के चालक पुलिस विभाग के होंगे और उनका मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। सभी चालक निर्धारित वर्दी में रहेंगे तथा मोटर वाहन निरीक्षक द्वारा वाहनों की तकनीकी जांच की जाएगी। इसके अलावा यातायात प्रबंधन, ड्रॉप गेट संचालन, पार्किंग व्यवस्था एवं समाहरणालय परिसर में अनधिकृत प्रवेश पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिए गए। प्रवेश द्वार पर सघन जांच के बाद ही अधिकृत व्यक्तियों को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। बैठक में डीडीसी प्रदीप कुमार झा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी का माहौल

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के...
कारोबार 
ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी का माहौल

अस्पताल में महिला सुरक्षा पर उठे सवाल, छेड़छाड़ के आरोप से इलाके में आक्रोश

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के महिषादल क्षेत्र स्थित बसुलिया ग्रामीण अस्पताल में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना सामने...
पश्चिम बंगाल 
अस्पताल में महिला सुरक्षा पर उठे सवाल, छेड़छाड़ के आरोप से इलाके में आक्रोश

वेनेजुएला में दो बड़े भूकंप से तबाही, 10,000 मौतों की आशंका, कई घायल, राहत-बचाव अभियान जारी

वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने भारी तबाही मचा दी। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में दो बड़े भूकंप से तबाही, 10,000 मौतों की आशंका, कई घायल, राहत-बचाव अभियान जारी

76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का खुलासा: राजनांदगांव के कारोबारी आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार

रायपुर।राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के...
छत्तीसगढ़ 
76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का खुलासा: राजनांदगांव के कारोबारी आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार

अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

आदित्य की मां कल्पना श्रीवास्तव के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

उत्तर प्रदेश

बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बौंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी

लखनऊ। राजधानी में नशा मुक्त अभियान के तहत क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई-प्रोफाइल मादक पदार्थ...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी

मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

लखनऊ । राजधानी के थाना मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दो आरोपियों...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद