आरपीएफ व उत्पाद विभाग ने दो महिला तस्करों को दबोचा, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को दरौंदा रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान के दौरान दो महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।

यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वाराणसी तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त, छपरा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्या एक्सप्रेस के कोच संख्या S3 में दरौंदा स्टेशन पर अपराध गतिविधियों की निगरानी के दौरान टीम ने संदिग्ध स्थिति में दो महिलाओं को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास रखे प्लास्टिक के झोलों से विदेशी शराब बरामद हुई।

जब्त शराब में 36 बोतल किंगफिशर और 10 बोतल ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की शामिल हैं। कुल 19.800 लीटर शराब की कीमत लगभग 6,340 रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रिंकी देवी (37), पति राजेश महतो तथा सनीचरी देवी (40), पति अशोक साह, दोनों निवासी पेठिया बांध, थाना नगर, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपितों एवं जब्त शराब को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, सीवान को सुपुर्द कर दिया गया।

इस अभियान में आरपीएफ पोस्ट सीवान के कांस्टेबल नीरज पांडेय, चौकी दरौंदा के कांस्टेबल रामजी यादव, उत्पाद विभाग के सउनि सत्येंद्र राय एवं महिला कांस्टेबल संजीता कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बांकीपुर उपचुनाव: 3 बजे तक 27.82 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण ढंग से जारी वोटिंग ये खबर भी पढ़े : बांकीपुर उपचुनाव: 3 बजे तक 27.82 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण ढंग से जारी वोटिंग

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

केरल में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का कहर, पांच लोगों की मौत

कई मकान क्षतिग्रस्त, जबकि नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश...
राष्ट्रीय 
केरल में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का कहर, पांच लोगों की मौत

अगस्त के पहले सोमवार से सावन की शुरुआत, हर-हर महादेव के गूंजेंगे जयकारे

सावन का प्रथम सोमवार 3 अगस्त को जयपुर। भगवान महादेव की उपासना का पावन श्रावण मास प्रारंभ हो चुका है।...
धर्म-आध्यात्म  राजस्थान 
अगस्त के पहले सोमवार से सावन की शुरुआत, हर-हर महादेव के गूंजेंगे जयकारे

शाहरुख खान की 'किंग' ने बटोरी सुर्खियां, 50 करोड़ रुपये में म्यूजिक राइट्स बेचने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा 50 करोड़ रुपये में जी म्यूजिक को बेचा जा सकता है शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ...
मनोरंजन 
शाहरुख खान की 'किंग' ने बटोरी सुर्खियां, 50 करोड़ रुपये में म्यूजिक राइट्स बेचने की तैयारी

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को सौंपा भोगापुरम एयरपोर्ट, विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति

उच्च कौशल वाले रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित  भोगापुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को सौंपा भोगापुरम एयरपोर्ट, विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति

उत्तर प्रदेश

प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश से गिरफ्तारी, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा फरीदाबाद। गांव अनंगपुर में प्रेमी द्वारा शादी से मना करने से...
उत्तर प्रदेश 
प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो  प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गूंजा गंगा घाट वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में...
उत्तर प्रदेश 
कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

मीरजापुर। मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध मीरजापुर और सोनभद्र के लॉ कॉलेजों में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों की...
उत्तर प्रदेश 
लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

तालाब का बढ़ा जलस्तर बना खतरा, घरों के पास मगरमच्छ दिखने से दहशत

यूपी के औरैया का मामला औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल तहसील क्षेत्र के अयाना थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
तालाब का बढ़ा जलस्तर बना खतरा, घरों के पास मगरमच्छ दिखने से दहशत