निर्माणाधीन सड़क बनी मुसीबत: धूल के गुबार से लोग परेशान, सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित वीरपुर हवाई अड्डा से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 45वीं बटालियन मुख्यालय, चकबंदी चौक होते हुए पुस्तकालय मार्ग के जरिए बसंतपुर प्रखंड कार्यालय और एसएच-91 तक बन रही सड़क इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।

निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही के कारण पूरे इलाके में धूल का गुबार उड़ रहा है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले चार महीनों से सड़क निर्माण कार्य जारी है, लेकिन बालू और गिट्टी बिछाने के बावजूद नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।

इसके चलते हर समय सड़क पर धूल उड़ती रहती है, जो आसपास के घरों और दुकानों तक पहुंचकर लोगों को परेशान कर रही है। इस मार्ग पर पैक्स और एफसीआई गोदाम स्थित होने के कारण रोजाना 10 से 12 भारी वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों के आवागमन से धूल का गुबार और तेज हो जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार उड़ रही धूल और प्रदूषण के कारण इलाके में सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इस समस्या से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सुबह और शाम नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए, ताकि धूल पर नियंत्रण पाया जा सके और लोगों को राहत मिल सके।

ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमन कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण का दो लेयर कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य जल्द ही पूरा कराया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि संवेदक को नियमित पानी छिड़काव के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि आम लोगों को इस समस्या से जल्द राहत मिल सके।

दरभंगा में मोहर्रम के बाद हिंसा, ताजिया विसर्जन के दौरान उपद्रव में 6 लोग घायल ये खबर भी पढ़े : दरभंगा में मोहर्रम के बाद हिंसा, ताजिया विसर्जन के दौरान उपद्रव में 6 लोग घायल

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा की, रेस्टोरेशन में लापरवाही पर जताई नाराजगी

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा की, रेस्टोरेशन में लापरवाही पर जताई नाराजगी

खबर का असर: एक माह बाद हेल्पडेस्क का ताला खुला , की स्टाफ की तैनाती 

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में विद्युत उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए भटकने से छुटकारा मिल गया है। मुख्य अभियंता...
उत्तर प्रदेश 
खबर का असर: एक माह बाद हेल्पडेस्क का ताला खुला , की स्टाफ की तैनाती 

12 जुलाई को होगा वृक्षारोपण महायज्ञ 2026-27, डीएम ने सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 में वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी कियान्वयन के...
उत्तर प्रदेश 
12 जुलाई को होगा वृक्षारोपण महायज्ञ 2026-27, डीएम ने सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए

समायोजित कर परमानेंट करें , होगी जय-जयकार

लखनऊ। विभिन्न विभागों एवं कर्मचारी वर्गों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की पहल का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश क्षय...