किशनगंज में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 70 से अधिक नावें ध्वस्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

किशनगंज। जिले में अवैध बालू और मिट्टी खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने गुरुवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के संयुक्त नेतृत्व में अहले सुबह करीब चार बजे से जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में एक साथ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया।

प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के कई चिन्हित घाटों और तटीय इलाकों में एक साथ दबिश दी।

अभियान के दौरान अमल झाड़ी, बावन डूबा, ओद्रा, बेलवा, मौजबारी, रहमानी टी स्टेट के पीछे का क्षेत्र, रायपुर, हालामाला सहित विभिन्न नदी घाटों पर सघन जांच और कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने पाया कि नदियों के बीच से अवैध रूप से बालू निकालने के लिए बड़ी संख्या में नावों का उपयोग किया जा रहा था। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए खनन कार्य में प्रयुक्त 70 से अधिक नावों को मौके पर ही ध्वस्त कर जमींदोज कर दिया।

अधिकारियों का कहना है कि इन नावों का दोबारा उपयोग न हो सके, इसके लिए यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बालू की ढुलाई में लगे कई ट्रैक्टरों को भी जब्त किया गया।

जब्त वाहनों को जिला पुलिस लाइन लाया गया है, जहां जिला परिवहन विभाग और खनन विभाग की टीम उनके दस्तावेजों, इंजन और चेसिस नंबरों की गहन जांच कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार बिना वैध कागजात और चालान के पाए जाने वाले वाहनों के मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ नियमानुसार जुर्माना लगाने की प्रक्रिया चल रही है।

इस विशेष अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) खुसरू सिराज, सहायक जिला खनन पदाधिकारी आदित्य कुमार समेत कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बीच कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है अधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की लूट और राजस्व क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

छात्रों पर लाठी नही चलाना चाहते थे पुलिसकर्मी, लेकिन IPS ने कहा नौकरी नही करनी है क्या ये खबर भी पढ़े : छात्रों पर लाठी नही चलाना चाहते थे पुलिसकर्मी, लेकिन IPS ने कहा नौकरी नही करनी है क्या

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

श्री काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘कंकर-कंकर शंकर’ का अद्भुत नजारा

वाराणसी। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी काशी शिवमय हो उठी। श्री काशी विश्वनाथ धाम...
उत्तर प्रदेश 

शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया, सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को लिया संरक्षण में

लखनऊ। महिला सुरक्षा अभियान के तहत लखनऊ कमिश्नरेट की सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को शादी...

3.79 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, कंपनी बनाकर लैपटॉप-कंप्यूटर खरीद किए गायब

लखनऊ।राजधानी लखनऊ की विकासनगर थाना पुलिस ने कंपनी के माध्यम से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

चेहल्लुम जुलूस को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 4 अगस्त को कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

लखनऊ।राजधानी लखनऊ में 4 अगस्त को आयोजित होने वाले चेहल्लुम जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी...

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में बारिश से मिली राहत

जयपुर। राजस्थान में सोमवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट ली। राजधानी जयपुर, अजमेर, करौली के टोडाभीम, दौसा सहित...
राजस्थान 